New Delhi News: रविशंकर का दावा - गांधी परिवार ने गैरकानूनी तरीके से कब्जा की हजारों करोड़ की संपत्ति

रविशंकर का दावा - गांधी परिवार ने गैरकानूनी तरीके से कब्जा की हजारों करोड़ की संपत्ति
  • ईडी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन
  • विरोध प्रदर्शन पर सवाल खड़ा किया है
  • गैरकानूनी तरीके से कब्जा की हजारों करोड़ की संपत्ति

New Delhi News. भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ देश भर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल खड़ा किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने हजारों करोड़ की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर लिया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी फिलहाल जमानत पर हैं। गांधी परिवार ने जांच को खारिज करवाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। उन्हें सिर्फ व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट मिली। चार साल की जांच के बाद भी, अहम सवाल अनुत्तरित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी होने के बाद भी पार्टी फंड को एक निजी संस्था को दे दिया, जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

जब कंपनी ने कर्ज वापस करने से इनकार कर दिया तो पूरी संपत्ति गांधी परिवार के नाम करने की कॉरपोरेट साजिश रची गई। इंडियन नाम से एक नई कंपनी बनाई गई जिसमें 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास थी। भाजपा नेता ने कहा कि गांधी परिवार ने 90 करोड़ की संपत्ति को सिर्फ 50 लाख में खरीद लिया। गांधी परिवार के एक अन्य सदस्य ने तीन करोड़ में जमीन खरीदी और उसका व्यवसायीकरण कर उसे 58 करोड़ में बेच दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि यह विकास का गांधी मॉडल है।

Created On :   16 April 2025 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story