Shahdol News: सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में अनियंत्रित ट्रक खाई में जा गिरा

सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में अनियंत्रित ट्रक खाई में जा गिरा
  • स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की दुर्घटनाएं अधिकतर अनियंत्रित गति के कारण होती हैं।
  • हादसे में चालक और परिचालक बुरी तरह से ट्रक के नीचे फंसे

Shahdol News: सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में मंगलवार की सुबह लोहे से भरा मिनी ट्रक 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिससे चालक व परिचालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक का क्रमांक एचआर 55 एके 3330 रायपुर से शहडोल की ओर आ रहा था।

घाट में ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक बुरी तरह से ट्रक के नीचे फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने नीचे उतरकर दोनों को निकालने में मदद की। सूचना के बाद सिंहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की दुर्घटनाएं अधिकतर अनियंत्रित गति के कारण होती हैं। यह घाट काफी खतरनाक है, यहां पर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

Created On :   16 April 2025 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story