- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चेन्निथला ने कहा - भाजपा धर्म के...
Nagpur News: चेन्निथला ने कहा - भाजपा धर्म के नाम पर बांट रही है, अब मुहब्बत की दुकान खोलने जरूरत

- मुहब्बत की दुकान खोलकर सद्भावना फैलाना है
- नागपुर हिंसा का प्रायोजक कौन है यह तुम्हें पता है : सपकाल
Nagpur News. कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस चाहती है, सद्भावना बनी रहे। हमारी सद्भावना यात्रा का विरोध किया गया। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। तनाव निर्माण कर रही है। नागपुर ऐतिहासिक जगह है और यहां सब मिलकर जुलकर रहते है। शांति व एकता के लिए अब पूरे देश भर में सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। वे सद्भावना शांति यात्रा के समापन पर रजवाडा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवधन सपकाल, अ. भा. कांग्रेस कमेटी सचिव कुणाल चौधरी, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, सांसद श्यामकुमार बर्वे, सांसद प्रतिभा धानोरकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे, विधायक डा. नितीन राऊत, विधायक अभिजीत वंजारी, पूर्व मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पूर्व मंत्री माणिकराव ठाकरे, अतुल लोंढे, पूर्व विधायक अशोक धवड आदि उपस्थित थे। चेन्निथला ने कहा कि सीएम नागपुर से है और उनके पास गृह मंत्री का भी पद है। ऐसे में खुफिया जानकारी सबसे पहले गृह मंत्री के पास पहुंचती है। खुफिया जानकारी पहुंची थी, तो एक्शन क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या हिंसा होने देना चाहते थे। अगर खुफिया जानकारी नहीं पहुंची तो संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। गृह मंत्री ने इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने हिंसा करनेवालों का समर्थन किया। तनाव कम करने व शांति के लिए हम सद्भावना यात्रा निकाल रहे है। महाराष्ट्र सरकार निष्पक्ष काम नहीं कर रही। हिंसा में शामिल भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को बचाने का काम किया गया। हम शोषित, पीड़ित के साथ है और रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि नागपुर हिंसा का प्रायोजक कौन है, यह तुम्हें पता है। नाम बताने की जरूरत नहीं है। हमें एक होने की जरूरत है। गुजरात में इसतरह का खेल हो चुका है। अब यहां हिंसा महाराष्ट्र लुटने के लिए है। मुंबई, धारावी अदाणी को दे रहे है। शांतिप्रिय नागपुर की शांति भंग करने का काम किया जा रहा है। देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ी है। शिव, शाहू फुले का विचार लेकर आगे बढ़ना है। मुहब्बत की दुकान खोलकर सद्भावना फैलाना है औरंगजेब का नाम लेकर तनाव पैदा किया जा रहा है। जिन लोगों ने अंगरेजों की मदद की उनकी भी कब्र तोड़ने का काम करना चाहिए। सद्भावना को चोट पहुंची है। जब तक सद्भावना नहीं बढ़ेगी, तब तक समस्या दूर नहीं होगी।
अ. भा. कांग्रेस कमेटी सचिव कुणाल चौधरी, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री डा. नितीन राऊत, पूर्व मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री डा. अनीस अहमद, पूर्व मंत्री माणिकराव ठाकरे ने भी अपने विचार रखे।
प्रास्ताविक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे ने किया।
मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अतुल कोटेचा ने किया।
कार्यक्रम में एड. आसीफ कुरैशी, राजेश कुंभलकर, मनोज साबले, हर्षला साबले, श्रीकांत ढोलके, वसीम खान, एड. यशवंत मेश्राम, प्रकाश ढगे, विलास गावंडे, रवि गाडगे, आशीष दीक्षित, दिनेश बानाबाकोडे, गोपाल पट्टम, पंकज थोरात, रिमाताई चौहान, वंदना मेश्राम, पंकज निगोट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
अ. भा. कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि भाजपा झूठे केस लगाकर कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। हमारे नेता सोनिया गांधी आैर राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में डालकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी। भाजपा का विरोध करनेवालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई लगा दी जाती है। हम मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी।
Created On :   16 April 2025 7:28 PM IST