Nashik News: तड़के चला धार्मिक स्थल पर बुलडोजर फिर हुआ पथराव, राऊत बोले - शिवसेना के कार्यक्रम से ध्यान भटकाने की कोशिश

तड़के चला धार्मिक स्थल पर बुलडोजर फिर हुआ पथराव, राऊत बोले - शिवसेना के कार्यक्रम से ध्यान भटकाने की कोशिश
  • भीड़ का पुलिस पर पथराव, 21 पुलिस कर्मी घायल
  • आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद स्थिति काबू

Nashik News. काठे गल्ली इलाके में अवैध दरगाह पर तड़के बुलडोजर चलाया गया। मुस्लिम धर्मगुरू और प्रशासकीय अधिकारियों की उपस्थिती में कारवाई शुरू हुई। प्रशासन की कार्रवाई की खबर मिलते ही चार सौ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची । पुलिस अधिकारी और कर्मियों पर पत्थराव किया गया। इसमें चार पुलिस अधिकारी सहित 21 पुलिसकर्मी घायल हुए। सरकारी वाहनों की तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। सड़के साढ़े पांच बजे कारवाई शुरू की गई थी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। बुधवार की दोपहर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकी, 57 बाइक बरामद की गईं। अवैध दरगह हटाने की मांग कई सालों को की जा रही थी। इसके खिलाफ पिछले महीने हिंदुत्ववादी संगठनों ने आंदोलन किया था। वक्फ बोर्ड और उच्च न्यायालय में इस संदर्भ में सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय में ट्रस्ट दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद इस अवैध करार देते हुए 15 दिनों का नोटिस दिया गया था। इसके बाद कारवाई शुरू की गई। अब अगले तीन दिन तक इलाके में यातायात बंद रखा गया है।

शिवसेना के शिविर में बाधा डालने के लिए की गई कार्रवाई - संजय राऊत

उधर शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राऊत ने आरोप किया कि यहां निर्धार शिविर का आयोजन किया गया हैं, इसलिए काठे गल्ली की दर्गा पर बुलडोजर चलाने का मुहूर्त निकाला गया था। इसके पीछे शिविर को असफल करने का षडयंत्र हैं। राऊत ने कहा कि शिविर के खिलाफ अनेक प्रकार की बाधाएं निर्माण करने का प्रयास जारी है। भाजपा को अभी भी शिवसेना से डर लगता है। हंगामा खड़ा करने के लिए यह कार्रवाई की गई।जिससे शिविर से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बाद में भी हो सकती थी, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पहुंचे हैं। शिवसेना के सहयोगी आए हैं। महत्त्वपूर्ण शिविर और अधिवेशन संपन्न हो रहा हैं। इसलिए यह दिन चुना गया। भाजपा डरपोक है। हमारे अस्तित्व से डर लगता है।


Created On :   16 April 2025 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story