महाराष्ट्र: दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित एक बड़ी बिल्डिंग में लगी आग

दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित एक बड़ी बिल्डिंग में लगी आग
  • 11 मंजिल पन्ना अली मेंशन बिल्डिंग में आग
  • दो की मौत दो गंभीर घायल
  • गनीमत रही कि आग फैल नहीं पाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग पन्ना अली मेंशन बिल्डिंग में लगी। आग में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न आग की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एक पुलिस अधिकारी ने आग की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग मस्जिद बंदर इलाके में स्थित 11 मंजिल पन्ना अली मेंशन बिल्डिंग में आज रविवार सुबह तड़के करीब 6 बजे लगी। मृतक महिलाओं के नाम 42 वर्षीय सबीला खातून और 30 वर्षीय साजिया आलम शेख है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 मंजिला इमारत में रविवार सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लगी। गनीमत ये रही कि आग फैल नहीं पाई और आग पर काबू पा लिया गया।आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चल पाई है। आग किन कारणों से लगी इनका पता लगाया जा रहा है।

Created On :   16 Feb 2025 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story