- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ता...
Beed News: धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी की रिमांड

- आरोपी ने खुद किया था सरेंडर
- भाजपा कार्यकर्ता को उतारा था मौत के घाट
- धारदार हथियार से की थी हत्या
Beed News. दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी नारायण फपाल को बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया। न्यायधीश ने आरोपी को 19 अप्रैल तक कस्टडी में भेज दिया। पुलिस थाने में आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या के बारे में कुछ खुलासे होने की संभावना जताई गई है, लेकिन आरोपी ने हत्या को अंजाम क्यों दिया इसके बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया था। श्री स्वामी समर्थ सेवा केंद्र के पीछे वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर वारदात को अंजाम दिया गया था। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव विस्तारक था। जिसका नाम बाबासाहब प्रभाकर उम्र 32 साल थी। वो किट्टी आडगांव का रहने वाला था। पिछले कई सालों से भाजपा के लिए काम कर रहा था। वो तहसील सरचिटनीस और लोकसभा चुनाव विस्तारक पद पर कार्य करता था।
मंगलवार को बस स्टैंड इलाके में था, तभी आरोपी नारायण फपाल वहां गाली-गलौज करने लगा। उसने धारदार हथियार निकाला तभी अपनी जान बचाने के लिए कार्यकर्ता श्री स्वामी समर्थ सेवा केंद्र की ओर भागा, तभी आरोपी ने उसे पकड़कर पेट और सिर पर हमला किया और मौके पर से भाग निकला। इसके बाद वो सीधा पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसने वारदात की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया था। गंभीर रूप से घायल बाबासाहब को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले किया गया था।
Created On :   16 April 2025 7:05 PM IST