IPL 2025 Live: MI ने 20 ओवरों में बनाए केवल 209 रन, RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत

- 20वें मुकाबले में आमने-सामने हैं RCB और MI
- मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला
- RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमें यानी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली।
मुंबई इंडिंयस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह, सत्यनारायण राजू।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, मोहित राठी।
Live Updates
- 7 April 2025 8:27 PM IST
नमन धीर की गलती से RCB को मिला चौका
मुकाबले के 12वें ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर ने बाउंड्री के पास गेंद को रोकने में असफल रहे जिसके बाद गेंद बाउंड्री पार कर गई और आरसीबी को एक चौके का फायदा हुआ। ये घटना 12वें ओवर की चौथी गेंद का है जब बल्लेबाज विराट कोहली ने मिचेल सैंटनर की गेंद को ऑफ की दिशा में खेला था। 12 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 112 रन है।
- 7 April 2025 8:23 PM IST
MI के लिए सफल साबित हुआ बुमराह का दूसरा स्पेल
मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में अपना दूसरा स्पेल डाला। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने केवल 5 रन ही लुटाए। 11 ओवरों के बाद बल्लेबाजी कर रही आरसीबी की टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 105 रन है।
- 7 April 2025 8:19 PM IST
10वें ओवर में RCB ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 10वें ओवर के बाद आरसीबी की टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 100 रन है।
- 7 April 2025 8:15 PM IST
9वें में RCB को लगा तगड़ा झटका
मुकाबले की पहली पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसके बाद पूरी टीम जश्न मना रही थी लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल 37 रन बनाकर युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर का शिकार हो गए।
- 7 April 2025 8:13 PM IST
विराट कोहली ने रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने ओवरऑल टी-20 फॉर्मेट में अपने 13000 रन पूरे कर लिए। बता दें, ऐसा करने वाले वह दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, सबसे तेज ये आंकड़ा पार करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं।
- 7 April 2025 8:10 PM IST
8वें ओवर में नहीं चला RCB के बल्लेबाजों का बल्ला
मुकाबले की पहली पारी का आठवां ओवर कप्तान हार्दिक पांड्या ने डाला था। इस ओवर में आरसीबी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। क्रीज पर मौजूद देवदत्त पाडिक्कल और विराट कोहली इस ओवर में केवल 4 रन ही बना सके थे।
- 7 April 2025 8:05 PM IST
7 ओवरों के बाद RCB का स्कोर
आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले की पहली पारी में 7 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 7 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। इस दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल ने टीम की पारी को काफी शानदार तरीके से संभाला।
- 7 April 2025 7:59 PM IST
पॉवर प्ले हुआ समाप्त
मुकाबले का पहला पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक पहले बल्लेबाजी कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। आरसीबी की ओर से इस दौरान क्रीज पर देवदत्त पाडिक्कल (32) और विराट कोहली (36) क्रीज पर हैं। दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए पॉवर प्ले का आखिरी ओवर डाला था। उनके इस स्पेल में काफी रन आए। इस दौरान आरसीबी के बल्लेबाजों ने जमकर छक्के चौकों की बरसात की।
- 7 April 2025 7:53 PM IST
RCB ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पॉवर प्ले के अंदर ही 50 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 5वें ओवर के आखिरी गेंद पर ये आंकड़ा पार किया। 5 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन है।
- 7 April 2025 7:47 PM IST
पहला ओवर डालने उतरे जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जसप्रीत बुमराह चौथी ओवर में अपना पहला स्पेल डालने उतरे। इस दौरान दूसरी गेंद पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार छक्का लगाया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के किसी बल्लेबाज को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया। चार ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।
Created On :   7 April 2025 6:58 PM IST