IPL 2025 Live: MI ने 20 ओवरों में बनाए केवल 209 रन, RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत

- 20वें मुकाबले में आमने-सामने हैं RCB और MI
- मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला
- RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमें यानी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली।
मुंबई इंडिंयस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह, सत्यनारायण राजू।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, मोहित राठी।
Live Updates
- 7 April 2025 7:45 PM IST
महंगा साबित हुआ बोल्ट का दूसरा ओवर
वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए तीसरा ओवर डालने उतरे ट्रेंट बोल्ट का दूसरा ओवर टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ। अपने पहले ओवर में उन्होंने 8 रन देकर 1 विकेट झटका था। लेकिन अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने जमकर रन लुटाए हैं। उनके इस ओवर में कुल 16 रन बने। तीन ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन है।
- 7 April 2025 7:34 PM IST
पहले ओवर में RCB को लगा झटका
मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बल्लेबाजी करने उतरी ही थी कि पहले ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें फिल सॉल्ट के विकेट के तौर पर पहला झटका लगा। इस दौरान मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन है।
- 7 April 2025 7:30 PM IST
मुकाबले की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। टीम की ओर से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पहला ओवर डालने के लिए भेजा है।
- 7 April 2025 7:10 PM IST
बुमराह की हुई वापसी
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आखिरकार टीम में वपसी हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुना गया है। बता दें, बुमराह बीते कई दिनों से अपनी चोट की वजह से बीसीसीआई के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में डॉक्टरों की निगरानी में थे। लेकिन अब वह बिल्कुल फिट हैं और इस मैच में टीम को उनसे एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
- 7 April 2025 7:08 PM IST
टीम में बदलाव
मुंबई इंडियंस
तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह टीम में हैं। राज अंगद बावा और अश्विनी कुमार टीम से बाहर हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं।
- 7 April 2025 7:07 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।
- 7 April 2025 7:06 PM IST
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमराह।
- 7 April 2025 7:03 PM IST
MI ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Created On :   7 April 2025 6:58 PM IST