IPL 2025 Live: MI ने 20 ओवरों में बनाए केवल 209 रन, RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत

- 20वें मुकाबले में आमने-सामने हैं RCB और MI
- मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला
- RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमें यानी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली।
मुंबई इंडिंयस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह, सत्यनारायण राजू।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, मोहित राठी।
Live Updates
- 7 April 2025 9:15 PM IST
RCB ने MI के सामने खड़ा किया रनों क टारगेट
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के सामने 222 रनों का टारगेट सेट किया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 5 विकेटों के नुकसान पर 221 रन बनाए।
- 7 April 2025 9:09 PM IST
रजत की कप्तानी पारी पर लगा ब्रेक
मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वह तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए।
- 7 April 2025 9:07 PM IST
RCB ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा
मुकाबले की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने ये उपलब्धि 19वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल की थी। इस दौरान बल्लेबाज जितेश शर्मा ने छ्क्का जड़ टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया।
- 7 April 2025 9:07 PM IST
RCB ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा
मुकाबले की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने ये उपलब्धि 19वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल की थी। इस दौरान बल्लेबाज जितेश शर्मा ने छ्क्का जड़ टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया।
- 7 April 2025 8:59 PM IST
कप्तान पाटीदार ने पूरा किया अर्धशतक
मुकाबले के 17वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। पाटीदार ने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए 17वां ओवर डाला था। उनके इस स्पेल में आरसीबी के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। 17वें ओवर में कुल 23 रन बने थे।
- 7 April 2025 8:53 PM IST
MI के लिए महंगा साबित हुआ 16वां ओवर
मुबई इंडियंस के लिए मुकाबले की पहली पारी का 16वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ। टीम के लिए 16वां ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने डाला था। उन्होंने अपने इस स्पेल में कुल 18 रन लुटाए। 16 ओवरों के बाद आरसीबी की टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 169 रन है।
- 7 April 2025 8:43 PM IST
15वें ओवर में RCB को लगे दो झटके
15वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आउट हुए तो तीसरी गेंद पर हार्दिक ने लियाम लिविंगस्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान लिविंगस्टन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। बता दें, लिविंगस्टन का विकेट हार्दिक के ओवरऑल टी-20 करियर का 200वां विकेट था।
- 7 April 2025 8:41 PM IST
आउट हुए कोहली
मुकाबले के 15वें ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंद का शिकार हो गए। इस दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर ने डीप मिड विकेट पर उनका कैच लपका। कोहली टीम के लिए 42 गेंदों में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- 7 April 2025 8:39 PM IST
MI के लिए महंगा साबित हुआ 14वां ओवर
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए 14वां ओवर गेंदबजा मिचेल सैंटनर ने डाला था। उनके इस स्पेल में आरसीबी के बल्लेबाजो ने जमकर छक्के चौके बटोरे। इस ओवर में कुल 20 रन आए।
- 7 April 2025 8:30 PM IST
चोटिल हुए कप्तान रजत पाटीदार
मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चोटिल हो गए। इस दौरान गेंद बल्ले से निकलकर सीधा उनके हेलमेट पर जा लगी। हालांकि, चोट इतनी गंभीर नहीं थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़े। इसके अगले गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप्स की ओर शानदार शॉट खेला और चौका बटोरा। 13 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 123 रन है।
Created On :   7 April 2025 6:58 PM IST