IPL 2025 Live: MI ने 20 ओवरों में बनाए केवल 209 रन, RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत

- 20वें मुकाबले में आमने-सामने हैं RCB और MI
- मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला
- RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमें यानी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली।
मुंबई इंडिंयस
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह, सत्यनारायण राजू।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, मोहित राठी।
Live Updates
- 7 April 2025 10:35 PM IST
28 रन बनाकर आउट हुए सूर्या
मुकाबले में दो बार आउट होने से बचने के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आखिरकार 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो ही गए। इस दौरान सूर्या 28 रन बनाकर यश दयाल की गेंद का शिकार हो गए। सूर्या का कैच लियाम लिविंगस्ट्न ने लपका। 12 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 99 रन है।
- 7 April 2025 10:31 PM IST
बाल-बाल बचे सूर्या
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरी बार बचे। इसके पहले क्रुणाल पांड्या ने उनका कैच छोड़ दिया था। वहीं, 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया था लेकिन इस दौरान गेंदबाज यश दयाल और विकेटकीपर जितेश शर्मा एक दूसरे से जा भिड़े जिसकी वजह से उनका कैच छूट गया।
- 7 April 2025 10:21 PM IST
10वें ओवर में RCB को मिली बड़ी सफलता
मुकालबे के दूसरी पारी का 10वां ओवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सफल साबित हुआ। इस दौरान गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने पूरे ओवर में केवल 6 रन दिए और चौथी गेंद पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज विल जैक्स को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया। जैक्स टीम के लिए 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 84 रन है।
- 7 April 2025 10:16 PM IST
9वें ओवर के बाद MI का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 9 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 9 ओवरों में आरसीबी के दिए टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 78 रन जोड़ लिए हैं। 2 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को काफी अच्छे से संभाल लिया है।
- 7 April 2025 10:09 PM IST
RCB के लिए सफल साबित हुए सातवां ओवर
मुकाबले की दूसरी पारी में आरसीबी के लिए सातवां ओवर सुयश शर्मा ने डाला था। अपने इस स्पेल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को केवल 5 रन बनाने दिए। 7 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 59 रन है।
- 7 April 2025 9:59 PM IST
खत्म हुआ दूसरा पॉवर प्ले
मुकाबले के दूसरी पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। बता दें, टीम ने इसी ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार किया था।
- 7 April 2025 9:48 PM IST
चौथे ओवर में आउट हुए रिकलटन
मुकाबले की चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। इस दौरान टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रायन रिकलटन गेंदबाज जोश हेजलवुड का शिकार हो गए। रिकलटन टीम के लिए 10 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 38 रन है।
- 7 April 2025 9:38 PM IST
RCB के हाथ लगी बड़ी सफलता
मुकालबे में टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरी ओवर की चौथी गेंद पर यश दयाल के हाथों बोल्ड हुए। इस दौरान रोहित काफी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम के लिए बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहे थे। रोहित टीम के लिए 9 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए।
- 7 April 2025 9:34 PM IST
MI ने शानदार शुरुआत
आरसीबी के दिए 222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी शानदार रही। इस दौरान टीम के दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी की और एक छक्का जड़ा। इसके बाद दूसरी छोर पर उतरे रिकलटन ने एक चौका लगाया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बनाए।
- 7 April 2025 9:28 PM IST
टारगेट का पीछा करने उतरी MI की टीम
मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 222 रनों का टारगेट सेट किया है। अब मुंबई की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। टीम के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है।
Created On :   7 April 2025 6:58 PM IST