बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण , भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य
- संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- संसद का बजट सत्र आज से शुरू
- संयुक्त सदन को राष्ट्रपति का संबोधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने तैयार किया है।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses Parliament https://t.co/2PKUDqNb5m
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से निकलकर घुड़सवार दस्ते के साथ राष्ट्रपति बग्घी पर सवार होकर संसद भवन पहुंची। राष्ट्रपति का संसद भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सदन पहुंचकर राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन किया। राष्ट्रपति ने मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना पर भी दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा सरकार का सभी को आवास उपलब्ध कराने ,शिक्षा और रोजगार पर उपलब्ध कराने पर जोर है। राष्ट्रपति ने कहा अब तक 2 करोड़ 25 लाख स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।
महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही है। महिलाएं आज ओलंपिक मेडल जीत रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध । देश में शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी। खेलो इंडिया योजना में खिलाड़ियों को नए मौके मिलें।
Live Updates
- 31 Jan 2025 11:59 AM IST
आर्थिक सशक्तिकरण
सहकारी सेक्टर के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के फलस्वरुप रोजगार के अनेक अवसर सृजित हो रहे हैं।
- 31 Jan 2025 11:59 AM IST
मिशन मौसम प्रारम्भ
वेदर रेडी और क्लाइमेट स्मार्ट भारत के लिए मेरी सरकार ने दो हज़ार करोड़ रुपये की लागत से “मिशन मौसम” प्रारम्भ किया है, जिसका लाभ हमारे किसानों को भी मिलेगा
वेदर रेडी और क्लाइमेट स्मार्ट भारत के लिए मेरी सरकार ने दो हज़ार करोड़ रुपये की लागत से “मिशन मौसम” प्रारम्भ किया है, जिसका लाभ हमारे किसानों को भी मिलेगा। pic.twitter.com/ADunSZr8o0
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:56 AM IST
आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था
भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है।
भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है। pic.twitter.com/pOjWKUTGQV
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:55 AM IST
U-WIN पोर्टल लॉन्च
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है। pic.twitter.com/6SOyvFi6n5
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:53 AM IST
मेट्रो नेटवर्क
भारत का मेट्रो नेटवर्क अब एक हज़ार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है।
भारत का मेट्रो नेटवर्क अब एक हज़ार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। pic.twitter.com/znvztJgQDP
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:52 AM IST
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो गई है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो गई है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा। pic.twitter.com/KeaMjPJh1G
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:51 AM IST
सामाजिक न्याय और समानता
मेरी सरकार ने डिजिटल टेक्नॉलाजी को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है।
मेरी सरकार ने डिजिटल टेक्नॉलाजी को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है। pic.twitter.com/OeBolFUvv0
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:50 AM IST
पीएम स्वनिधि योजना
दशकों तक हमारे देश के रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले भाई-बहन बैंकिंग व्यवस्था से बाहर रहे। आज उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है।
- 31 Jan 2025 11:48 AM IST
बिजनस को आसान बनाना
मेरी सरकार ने Ease of doing business को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
मेरी सरकार ने Ease of doing business को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। pic.twitter.com/WUEiheQtdB
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:40 AM IST
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाते हुए “इंडिया एआई मिशन” प्रारम्भ किया गया है।
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाते हुए “इंडिया एआई मिशन” प्रारम्भ किया गया है। pic.twitter.com/pc50xP9hoy
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
Created On :   31 Jan 2025 11:15 AM IST