बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण , भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण , भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य
  • संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • संसद का बजट सत्र आज से शुरू
  • संयुक्त सदन को राष्ट्रपति का संबोधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने तैयार किया है।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से निकलकर घुड़सवार दस्ते के साथ राष्ट्रपति बग्घी पर सवार होकर संसद भवन पहुंची। राष्ट्रपति का संसद भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सदन पहुंचकर राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन किया। राष्ट्रपति ने मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना पर भी दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा सरकार का सभी को आवास उपलब्ध कराने ,शिक्षा और रोजगार पर उपलब्ध कराने पर जोर है। राष्ट्रपति ने कहा अब तक 2 करोड़ 25 लाख स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।

महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही है। महिलाएं आज ओलंपिक मेडल जीत रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध । देश में शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी। खेलो इंडिया योजना में खिलाड़ियों को नए मौके मिलें।

Live Updates

  • 31 Jan 2025 11:40 AM IST

    खेलों में बेहतर प्रदर्शन

    भारत की टीमों ने चाहे ओलंपिक हो, या फिर पैरालंपिक, हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

  • 31 Jan 2025 11:37 AM IST

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति

    मेरी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है

  • 31 Jan 2025 11:36 AM IST

    युवा स्टार्टअप्स, स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस तक

    आज हमारा युवा स्टार्टअप्स, स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस तक हर फ़ील्ड में देश का नाम रोशन कर रहा है।

  • 31 Jan 2025 11:36 AM IST

    बैंकिंग और डिजी पेमेंट सखियाँ

    हमारी बैंकिंग और डिजी पेमेंट सखियाँ दूर दराज के इलाक़ों में लोगों को वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

  • 31 Jan 2025 11:35 AM IST

    सशक्त स्वयं सहायता समूह

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इक्यानवे लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है।

  • 31 Jan 2025 11:33 AM IST

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी women led development में विश्वास करती है।

  • 31 Jan 2025 11:32 AM IST

    शिक्षा और रोज़गार के नए अवसर

    मेरी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष फोकस किया है।

  • 31 Jan 2025 11:31 AM IST

    आयुष्मान भारत योजना

    आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सत्तर वर्ष और उससे अधिक उम्र के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ है।

  • 31 Jan 2025 11:30 AM IST

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष” अभियान

    जनजातीय समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष” अभियान प्रारंभ हुआ है।

  • 31 Jan 2025 11:30 AM IST

    प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार

    प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार करते हुए तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को नए घर देने का निर्णय लिया गया है।

Created On :   31 Jan 2025 11:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story