Seema Haider Case: सीमा हैदर केस में आया नया ट्विस्ट! अपने बच्चों को लेने जल्द आ सकता है पाकिस्तानी पति, पढ़ें पूरी खबर

- गुलाम हैद जल्द आ सकता है भारत
- गुलाम हैदर के वकील से मिली है खबर
- सीमा हैदर ने खुद वीडियो शेयर करके कही ये बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीमा हैदर ने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से वो काफी चर्चा में रही थीं। अब वापस से वो सुर्खियों में आई हैं। बता दें, सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर जल्द ही भारत आ सकता है। सीमा हैदर ने कैमरे के सामने आकर दावा किया है कि गुलाम हैदर 10 जून को भारत आएंगे। ये जानकारी गुलाम हैदर के वकील ने दी है। सीमा ने ये बात खुलकर बताई है। उन्होंने अपनी भावनाओं के साथ-साथ ये भी बताया है कि गुलाम हैदर का पति और वकील उनको धमकी देते रहते हैं।
सीमा ने क्या कहा?
बता दें, सीमा हैदर साल 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते से पाकिस्तान से भारत आ गई थीं। यहां पर उन्होंने सचिन मीणा नाम के शख्स से शादी कर ली थी और उनके साथ रहने लगी थीं। हाल ही में उन्होंने सचिन मीणा के साथ एक बच्ची को जन्म दिया है। वो दावा भी करती हैं कि वो सचिन से बहुत ज्यादा प्रेम करती हैं और पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती हैं। उनकी ही कहानी में अब नई कहानी शामिल हुई है। सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका पाकिस्तानी पति 10 जून को भारत आने वाला है। लेकिन वो वकील अबतक सिर्फ झूठे दावे करता है। इसके बाद सीमा ने कहा कि मैं उन वकील साहब से पूछना चाहूंगी कि क्या वो सच में वकील हैं या सिर्फ यूट्यूब पर ही अपना काम करते हैं।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
यूट्यूब पर सीमा हैदर नाम के चैनल से वीडियो शेयर किया गया है, जिसको अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने लाइक भी किया है, साथ ही कमेंट भी किया है। एक ने कहा है कि, अपने बच्चों को तो लेने आएगा ही। वहीं दूसरे ने लिखा है कि, हमें तो लगता है कि अब सचिन की खैर नहीं। ऐसे ही कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Created On :   19 April 2025 6:23 PM IST