बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण , भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य
- संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- संसद का बजट सत्र आज से शुरू
- संयुक्त सदन को राष्ट्रपति का संबोधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने तैयार किया है।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses Parliament https://t.co/2PKUDqNb5m
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से निकलकर घुड़सवार दस्ते के साथ राष्ट्रपति बग्घी पर सवार होकर संसद भवन पहुंची। राष्ट्रपति का संसद भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सदन पहुंचकर राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन किया। राष्ट्रपति ने मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना पर भी दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा सरकार का सभी को आवास उपलब्ध कराने ,शिक्षा और रोजगार पर उपलब्ध कराने पर जोर है। राष्ट्रपति ने कहा अब तक 2 करोड़ 25 लाख स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।
महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही है। महिलाएं आज ओलंपिक मेडल जीत रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध । देश में शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी। खेलो इंडिया योजना में खिलाड़ियों को नए मौके मिलें।
Live Updates
- 31 Jan 2025 12:09 PM IST
2047 में विकसित भारत का लक्ष्य
जब हम साथ मिलकर बढ़ेंगे तो हमारी भावी पीढ़ियाँ 2047 में अवश्य विकसित, सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत देखेंगी।
जब हम साथ मिलकर बढ़ेंगे तो हमारी भावी पीढ़ियाँ 2047 में अवश्य विकसित, सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत देखेंगी। pic.twitter.com/wePP9uVxQP
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:08 PM IST
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पचहत्तर हज़ार करोड़ रुपये की लागत से रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पचहत्तर हज़ार करोड़ रुपये की लागत से रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। pic.twitter.com/PT7BEPEIdf
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:07 PM IST
मजबूत भारत
वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।
वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। pic.twitter.com/z0XQtGjvOp
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:06 PM IST
रक्षा और आंतरिक सुरक्षा
देश की सीमाओं कीरक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। pic.twitter.com/Xsr1UQOTlY
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:05 PM IST
रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म
प्रगति की भव्य इमारत को नई बुलंदियों तक ले जाने के लिए मजबूत स्तंभों की जरूरत होती है।
प्रगति की भव्य इमारत को नई बुलंदियों तक ले जाने के लिए मजबूत स्तंभों की जरूरत होती है। pic.twitter.com/eyZrAefGjL
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:03 PM IST
हमारी पांडुलिपियाँ हमारी धरोहर
हमारी पांडुलिपियाँ हमारी धरोहर हैं। इनमें विशाल ज्ञान समाहित है जिसका मानव जाति के लाभ के लिए अध्ययन, शोध और उपयोग करने की आवश्यकता है।
हमारी पांडुलिपियाँ हमारी धरोहर हैं। इनमें विशाल ज्ञान समाहित है जिसका मानव जाति के लाभ के लिए अध्ययन, शोध और उपयोग करने की आवश्यकता है। pic.twitter.com/6Y3RDnLYhU
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:02 PM IST
पीएम सूरज योजना का विस्तार
समाज के पिछड़े वर्ग और सफ़ाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है।
समाज के पिछड़े वर्ग और सफ़ाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है। pic.twitter.com/5Tr1QtoRcc
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:01 PM IST
अष्टलक्ष्मी महोत्सव
पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।
पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/RUhDXgrf90
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:00 PM IST
सिकल सेल
विशेष राष्ट्रीय मिशन चलाकर आदिवासी समुदाय की सिकल सेल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विशेष राष्ट्रीय मिशन चलाकर आदिवासी समुदाय की सिकल सेल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। pic.twitter.com/Ukc7I3XlOc
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 12:00 PM IST
आदिवासी कल्याण पहली प्राथमिकता
आज़ादी के दशकों बाद भी हमारे जिस जनजातीय एवं आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही, मेरी सरकार ने उसके कल्याण को पहली प्राथमिकता दी है।
आज़ादी के दशकों बाद भी हमारे जिस जनजातीय एवं आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही, मेरी सरकार ने उसके कल्याण को पहली प्राथमिकता दी है। pic.twitter.com/CzV94t5IYR
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
Created On :   31 Jan 2025 11:15 AM IST