मुस्तफाबाद इमारत हादसा: वीडियो में कैद हुआ बिल्डिंग गिरने का भयानक मंजर, अब तक 11 लोगों की मौत, CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक

वीडियो में कैद हुआ बिल्डिंग गिरने का भयानक मंजर, अब तक 11 लोगों की मौत, CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक
  • दिल्ली के मुस्तफाबाद में दर्दनाक हादसा
  • वीडियो में कैद हुआ बिल्डिंग गिरने का मंजर
  • हादसे में 11 लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शक्ति विहार में शनिवार देर रात को 4 मंजिला बिल्डिंग के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घटना में मरने वालों का आंकड़ा 11 हो गया है। जबकि, 22 लोग मलबे में दब गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाले के कार्य में जुटी है। एमसीडी मेयर महेश खीची ने निगम के कमिश्नर से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया दौरा

मुस्तफाबाद में इमारत ढहने के बाद स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अवैध इमारतों का मुद्दा कई बार उठाया है।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "जिस दिन से मैंने चुनाव जीता, मेरा एकमात्र मुद्दा अवैध इमारतों पर कार्रवाई करना रहा है। 25 या 50 गज की इमारत में सैकड़ों लोग रह रहे हैं, तो हादसा तो होना ही था। मैंने दिल्ली के एलजी, आयुक्त और पुलिस आयुक्त से इस बारे में बात की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।"

मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन व्यथित है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "राहत एवं बचाव कार्यों में डीडीएमए, एनडीआरएफ, डीएफएस और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है।" सीएम रेखा गुप्ता ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

इसके अलावा उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हादसे में 11 की जान हो गई। यह चार मंजिला इमारत थी। बचाव अभियान जारी है। अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है। एसीपी के मुताबिक चार मंजिला इमारत में 20 से 25 लोग रह रहे थे।

बता दें कि दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बचाव दल ने 2 बच्चों को बचा लिया है। दोनों को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, एक महिला और पुरुष के बॉडी को भी मलबे से निकला गया है। अभी तक मलबे से कुल 6 बॉडी निकाली गई हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

Created On :   19 April 2025 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story