पाकिस्तान को लगी मिर्ची: कश्मीर को बताया 'गले की नस', जवाब में भारत ने लगाई क्लास, POK का नाम सुनकर पाक ने मूंदी आंख

- भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग
- पाकिस्तान ने कश्मीर पर जताया अधिकार
- भारत ने पाक को लगाई फटकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने भारत के कश्मीर और हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके जवाब में अब भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) खाली करना चाहिए। इसके बाद अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी किया है। जिसमें पाकिस्तान ने भारत के बयान को झूठा और घटिया करार दिया है।
पाक के बयान पर भारत का जवाब
इस दौरान पाकिस्तान ने अपने बयान में भारत को इस तरह के बयान देने से बचने की हिदायत दी। जबकि, भारत को कश्मीर का हल वहां के लोगों की इच्छा के अनुसार निकालना चाहिए। बता दें, पाकिस्तान ने अपने बयान में जम्मू कश्मीर को एक विवादित इलाका बताया है। पाक ने कहा कि इसका फैसला संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के फैसलों और कश्मीरियों की राय के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर एक ऐसा इलाका है जिसे पूरी दुनिया ने विवादित माना है और इसका अंतिम फैसला UN के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की चाहत के अनुसार होना चाहिए।"
बता दें, पाकिस्तान में बुधवार को इस्लामाबाद में आयोजित ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन 2025 कार्यक्रम में पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान की 'गले की नस' बताया था। इस बयान के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को करार जवाब दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "कोई भी विदेशी चीज किसी की 'गले की नस' कैसे हो सकती है? भारत के आंतरिक मामलों में किसी बाहरी देश का कोई हक नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और एक केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान से हमारा बस इतना ही रिश्ता है कि वह पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को खाली करे, जिस पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है।"
भारत-पाक अलग अलग देश - आसिम मुनीर
दरअसल, इससे पहले जनरल आसिम मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान को दो अलग-अलग देश बताया था। पाक आर्मी चीफ ने कहा था, "हम एक नहीं हैं। हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत संघर्ष और बलिदान किया है। हमें पता है कि अपने देश की रक्षा कैसे करनी है।"
Created On :   19 April 2025 12:41 PM IST