Former DGP Om Prakash Murder Case: पहले पत्नी ने डाला मिर्च पाउडर, फिर हाथ-पैर बांध कर घोंपे चाकू, पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश हत्या मामले में बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटी ने पुलिस के सामने कुछ बातें उगली हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पत्नी पल्लवी ने पति प्रकाश पर चाकू से वार करने से पहले मिर्च पाउडर फेंका था। जिसके बाद हाथ-पैर को बांधकर चाकू से कई बार हमला किया जिसके चलते उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई।
झगड़े के बाद की हत्या?
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी ने बताया कि उनका बीते कुछ दिनों से ओम प्रकाश से झगड़ा चल रहा था। प्रकाश, आए दिन पत्नी और बेटी को गोली मारने धमकी देते थे। इतना ही नहीं बल्कि बंदूक भी दिखाया करते थे। रविवार (20 अप्रैल) को भी उनके बीच लड़ाई हुई। पल्लवी ने बताया कि रविवार को लड़ाई के दौरान प्रकाश ने उनको मारे का प्रयास किया। पल्लवी का कहना है कि अपनी जान बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया।
68 साल के थे ओम प्रकाश
पूर्व DGP ओम प्रकाश बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। 1981 बैच के 68 साल के आईपीएस अधिकारी भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री प्राप्त की थी। 1 मार्च 2015 को उन्हें पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। इससे पहले वह अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ होम गार्ड्स के भी प्रमुख रह चुके थे।
Created On :   21 April 2025 5:41 PM IST