Pope Francis Died: पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी के साथ इन नेताओं ने जताया शोक, कहा- 'उन्हें करुणा के लिए रखेंगे याद'

- पोप फ्रांसिस का 88 साल में हुआ निधन
- पीएम मोदी ने जताया शोक
- किरेन रिजिजू ने भी किया पोस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस का सोमवार (21 अप्रैल) सुबह वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। उन्होंने कासा सैंटा मार्ता में अपने निवास पर 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दरअसल, फ्रांसिस को लंबे समय से बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। इसके बाद वेटिकन चर्च ने आज फ्रांसिस के निधन की जानकारी देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया था। पोप फ्रांसिस के निधन पर पूरे विश्व में शोक मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने भी निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट किया है।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, 'परम पूज्य पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे काफी गहरा दुख हुआ है। दुख के इस पल में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। पोप फ्रांसिस को दुनियाभर के लाखों लोग हमेशा, करुणा, विनम्रता और स्प्रिचिउल साहस के प्रतीक के तौर पर याद रखेंगे। काफी छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से उनकी सेवा की है। जो भी लोग पीड़ित थे उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई है। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और उनकी प्रतिबद्धता से काफी ज्यादा प्रेरित हुआ हूं। भारत के लगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा ही संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वरकी गोद में शांति मिले।' इसके अलावा पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Deeply pained by the passing of His Holiness Pope Francis. In this hour of grief and remembrance, my heartfelt condolences to the global Catholic community. Pope Francis will always be remembered as a beacon of compassion, humility and spiritual courage by millions across the… pic.twitter.com/QKod5yTXrB
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2025
एस जयशंकर ने किया पीएम मोदी के पोस्ट को रिशेयर
फॉरेन मिनिस्टर एस जयशंकर ने भी पीएम मोदी के पोस्ट को रिशेयर करते हुए पोप फ्रांसिस के निधन पर उनको याद किया है और शोक जताया है। साथ ही उन्होंने खुद भी एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि, 'परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन पर दुखी हूं। एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए उनकी करुणा और प्रतिबद्धता ने उनके पोपत्व को परिभाषित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
Saddened at the passing of His Holiness Pope Francis.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 21, 2025
His compassion and commitment to building a better world defined his papacy.
May his soul rest in peace. pic.twitter.com/4qhl9CRBPi
यह भी पढ़े -शांति और प्रेम की आवाज पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
किरेन रिजिजू ने किया पोस्ट
किरेन रिजिजू ने भी शोक जताते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि, 'आज बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। दुनिया परम पूज्य पोप फ्रांसिस को विदाई दे रही है, जो करुणा, विनम्रता और अटूट विश्वास के मार्गदर्शक थे। उनके शब्दों ने दिलों को भर दिया, उनके कामों ने मानवता को एकजुट किया। उनके निधन से बहुत दुख हुआ, ईश्वर उनकी प्रेम की विरासत को अमर रखे।'
A profound sense of loss today.The world bids farewell to His Holiness Pope Francis, a guiding light of compassion, humility & unwavering faith.His words healed hearts, his actions united humanity.Deeply saddened by his passing, may his legacy of love live on. pic.twitter.com/HRlICff25Z
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 21, 2025
Created On :   21 April 2025 4:02 PM IST