मौसम अपडेट: एमपी में तीखी धूप से लोग काफी ज्यादा परेशान, 44 डिग्री से ज्यादा पारा हुआ दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

- एमपी में तीखी धूप से हैं लोग काफी परेशान
- कई सारे जिलों में लू का अलर्ट जारी
- 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा हुआ दर्ज
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। दिन पर दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 44 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पारा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कई सारे जिलों में लू का अलर्ट जारी है। रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया है। प्रदेश का मौसम देखें तो बीते 24 घंटों के समय शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा कई जिलों का मौसम शुष्क बना हुआ है।
कैसा रहा प्रदेश का तापमान?
एमपी के तापमान के बारे में जानें तो, बीते दिन प्रदेश का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया था, जिसमें रतलाम 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, कई सारे शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, देश की राजधानी भोपाल में 40.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 39.4 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 44.2 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 43.02 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 24.02 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 24.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 23.6 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 22.7 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 25.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आने वाले समय में कैसा रहने वाला है मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, प्रदेश के कई सारे जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। कहीं पर बारिश की भी संभावना है। साथ ही मौसम विभाग की तरफ से लू का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी, सिंगरौली और शिवपुरी के अलावा भी कुछ जगहें शामिल हैं।
Created On :   21 April 2025 11:42 AM IST