Vinay Singh News: करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, जमशेदपुर में भीड़ ने की आगजनी

करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, जमशेदपुर में भीड़ ने की आगजनी
  • झारखंड में विनय सिंह की हत्या
  • मौके से पिस्तौल बरामद
  • करणी सेना के समर्थकों ने मचाया बवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के जमशेदपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बालीगुमा में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी डेड बॉडी NH-33 पर दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल में पास एक खेत में मिला। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। खबर से सामने आते तही जमशेदपुर में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं बल्कि करणी सेना के सदस्यों ने आगजनी कर एनएच जाम किया।

कैसे की हत्या?

जानकारी के मुताबिक, करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की हत्या सिर पर गोली मार कर की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने जानकारी दी कि रविवार सुबह से ही विनय सिंह का फोन बंद आ रहा था उनसे बातचीत नहीं हो पा रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने फोन के लोकेशन का पता गया और वहां पहुंचे जहां उसका शव पड़ा हुआ था।

मौके से क्या-क्या मिला?

आपको बता दें कि, जिस जगह से विनय सिंह का शव मिला वहीं से पुलिस ने पिस्तैल और स्कूटी बरामद की।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है और न ही हमलावर पकड़े गए हैं। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

समर्थकों ने किया प्रदर्शन

गुस्साए सदस्यों ने रविवार रात 10 बजे से लेकर 1 बजे तक प्रदर्शन किया। एनएच-33 को जाम कर दिया। साथ ही, आगजनी भी की। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

Created On :   21 April 2025 8:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story