AAP का बड़ा फैसला: विधानसभा चुनाव में हार के बाद पीछे हटी AAP, दिल्ली में मेयर चुनाव लड़ने से किया इनकार, बीजेपी पर भी लगाने गंभीर आरोप

विधानसभा चुनाव में हार के बाद पीछे हटी AAP, दिल्ली में मेयर चुनाव लड़ने से किया इनकार, बीजेपी पर भी लगाने गंभीर आरोप
  • AAP ने लिया बड़ा फैसला
  • नहीं लड़ेगी मेयर का चुनाव
  • भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 25 अप्रैल को मेयर का चुनाव होना है। अब चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने मेयर के चुनाव से अपने आप को हटा दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार (21 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के में दी है। इस दौरान आप नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए।

बीजेपी पर बड़ा आरोप

AAP नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि MCD मेयर चुनाव में AAP इस बार नहीं उतारेगी अपना उम्मीदवार। BJP ने पहले भी MCD का चुनाव रुकवा दिया था। परिसीमन के दौरान वार्डों को इधर-उधर किया गया। परिसीमन के दौरान जबरदस्त गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया गया। इसके बावजूद BJP चुनाव हारी और AAP की सरकार बनी। इसके बाद भी MCD बैठकों में बीजेपी पार्षदों द्वारा खूब तमाशा किया गया। जिसके बाद हमने फैसला लिया है कि इस बार मेयर चुनाव में हम अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।

बीजेपी का रास्ता साफ

आम आदमी पार्टी के मेयर चुनाव से पीछे हटते ही बीजेपी का रास्ता खुल गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी। आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कुल 70 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, आप के खाते में केवल 22 सीटें आईं। इससी के साथ राज्य में बीजेपी की सरकार बनी और रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री चुनी गईं।

Created On :   21 April 2025 11:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story