मौसम अपडेट: दिल्ली-एमपी सहित अन्य राज्यों में ठंड की वापसी, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट

दिल्ली-एमपी सहित अन्य राज्यों में ठंड की वापसी, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट
  • एमपी, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड
  • जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में होगी बारिश
  • तमिलनाडु में लोग गर्मी से परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से बदलने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। फरवरी में धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन मार्च में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों के तापमान में ठंडी हवाएं और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चलिए जानते हैं आज (बुधवार- 5 मार्च) के मौसम का हाल।

दिल्ली में ठंड का यूटर्न

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (4 मार्ची) से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। कल पूरी रात हवाएं चली जिसका असर आज दिल्ली वालों को सुबह-सुबह देखने को मिला। तापमान के लुढ़कने से मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों को ठंड का एहसास हुआ। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के बरामूला, गुलमर्ग, सोनमर्ग, कोकरनाग, पहलगाम, कुपवाड़ा सहित कई इलाकों में बर्फबारी हुई। राज्य में 10 से 12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -ट्रंप के भाषण में डेमोक्रेट्स ने डाली खलल, निकाले गए कई, सांसद अल ग्रीन बोले- प्रेसिडेंट आपके पास जनादेश नहीं

तमिलनाडु में गर्मी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में लोगों को तेज गर्मी का एहसास करना पड़ेगा। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -'कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का एक सच्चा नजारा..' टीम इंडिया की जीत पर बोले राहुल गांधी, रोहित शर्मा को लेकर कही ये बात

Created On :   5 March 2025 11:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story