समझौते के दौर में हमले: रूस ने यूक्रेन पर किए कई हमले, 14 लोगों की मौत 37 घायल

- अमेरिका के साथ फिर से चल रही वार्ता की बात
- तीन साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन जंग
- मिसाइल और ड्रोन हमले में 8 मंजिला बिल्डिंग तबाह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन जंग के समझौते के बीच रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। हमलों में यूक्रेन की एक आठ बहु-मंजिला इमरातें जमींदोज हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी यूक्रेनी शहर डोब्रोपिल्लिया में रूसी सेना द्वारा किए गए हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल है। आपको बता दें रूसी सेना डोनेस्क क्षेत्र में लगातार हमले कर रही है। करीब 30 वाहन खाक हो गए। यूक्रेनी मंत्रालय ने यह भी बताया कि एक अन्य हमले में खार्कीव क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी हमलों को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक पर कहा ऐसे हमले दर्शाते हैं कि रूस के मकसद नहीं बदले हैं। पुतिन को युद्ध के लिए वित्तीय सहयोग देने वाली हर चीज को खत्म किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ समझौतों पर चर्चा चल रही है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा अगले सप्ताह, यहां यूरोप में, अमेरिका के साथ, और सऊदी अरब में बहुत काम होगा - हम शांति को गति देने और सुरक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए एक मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं। जेलेंस्की ट्रंप के साथ भी बातचीत होने की बात कही। उन्होंने कहा राष्ट्रपति ट्रंप की टीम के साथ कई स्तरों पर काम चल रहा है। जेलेंस्की मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जो सहायता कर रहे हैं।
Created On :   8 March 2025 5:06 PM IST