रूस की खुशी: राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी बंधकों की रिहाई के लिए हमास का शुक्रिया अदा किया

- अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमले के दौरान अगवा किए गए
- फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का शुक्रिया
- इजराइल -हमास जंग में रूसी बंधक
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के क्रेमलिन में अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमले के दौरान अगवा किए गए तीन रूसी बंधकों को रिहा करने के लिए फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का शुक्रिया अदा किया है। पुतिन ने तीनों रिहा हुए बंधकों से बातचीत की।
पुतिन ने पूर्व बंधकों से कहा यह फैक्ट कि आप मुक्त होने में कामयाब रहे। रूस के फिलिस्तीनी से अच्छे संबंध हैं। सहयोग और मानवीय कार्य के लिए पुतिन ने हमास का आभार व्यक्त किया। पुतिन ने सभी बंधकों के रिहा होने की कामना की। नवंबर 2023 के युद्धविराम के दौरान कैदी बनाई गई तीन महिलाओं को छोड़ दिया गया।
इजराइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक फरवरी में इस्लामिक जिहाद की कैद से ट्रौफानोव की रिहाई से कुछ दिन पहले, एक उप रूसी विदेश मंत्री ने मास्को में हमास के सीनियर अफसर से मीटिंग की और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह से दोहरे रूसी-इजराइल नागरिक ट्रौफानोव और यूक्रेन के डोनबास रीजन से मौजूदा इजराइली बंधक मैक्सिम हर्किन, जिनके रूसी रिश्तेदार हैं, को रिहा करने के वादे को निभाने का अनुरोध किया था।
Created On :   17 April 2025 7:10 PM IST