Florida University Shooting: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 2 की मौत, 5 घायल, 1 संदिग्ध गिरफ्तार

- अमेरिका के एफयूएस में गोलीबारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में फायरिंगफ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में फायरिंगहुई। जिसमें 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस घटना में कम से कम 5 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को अरेस्ट कर लिया है। जिसका नाम फीनिक्स इकनर बताया जा रहा है। यह गोलीबारी गुरुवार को हुई।
यूनिवर्सिटी बंद
आपको बता दें कि, खतरे को ध्यान में रखते हुए फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। कैंपस में 42,000 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई करते हैं।
कौन है संदिग्ध?
घटना के बाद फीनिक्स इकनर नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, फीनिक्स लियोन काउंटी पुलिस के एक अधिकारी का बेटा है।
यूनिवर्सिटी में जारी किया गया अलर्ट
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में फौरन अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसमें लिखा था कि स्टूडेंट यूनियन के इलाके में एक सक्रिय शूटर की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर है या रास्ते में है। आश्रय की तलाश जारी रखें और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें। सभी दरवाजों और खिड़कियों को बंद करके उनसे दूर रहें और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने के लिए तैयार रहें।
"An active shooter has been reported in the area of Student Union. Police are on scene or on the way. Continue to seek shelter and await further instructions. Lock and stay away from all doors and windows, and be prepared to take additional protective measure," tweets Florida… pic.twitter.com/TOgUy8QRn7
— ANI (@ANI) April 17, 2025
ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर अपना दिख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें फायरिंक की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत दुखद घटना है। दुख की बात तो यह है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
Created On :   18 April 2025 8:22 AM IST