स्मार्टफोन: Redmi Note 13 5G सीरीज को मिले दो नए कलर ऑप्शन, जानिए कीमत और फीचर्स

Redmi Note 13 5G सीरीज को मिले दो नए कलर ऑप्शन, जानिए कीमत और फीचर्स
  • Redmi Note 13 Pro को स्कार्लेट रेड कलर मिला
  • Note 13 5G को स्लीक क्रोमेटिक पर्पल कलर मिला
  • दोनों वेरिएंट Xiaomi के HyperOS के साथ आते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी रेडमी नोट 13 5जी (Redmi Note 13 5G) सीरीज को लॉन्च किया था। जिसके तहत कंपनी ने कुल 3 मॉडल को बाजार में उतारा था। वहीं अब कंपनी ने इस सीरीज के दो मॉडल के लिए दो कलर कलर वेरिएंट पेश कर दिए हैं।

पहला कलर है स्कार्लेट रेड कलर, जो नोट 13 प्रो (Note 13 Pro 5G) को मिला है, वहीं दूसरा स्लीक क्रोमेटिक पर्पल कलर ऑप्शन है, जो बेस मॉडल Note 13 5G के लिए है। इसके अलावा, दोनों नए वेरिएंट Xiaomi के HyperOS के साथ आते हैं, जो Android 14 पर आधारित है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...

कीमत

Redmi Note 13 5G की कीमत ई- कॉमर्स साइट अमेजन पर 28,999 रुपए दिखाई गई है। हालांकि, फोन पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं Redmi Note 13 Pro 5G की खरीदी पर 3000 रुपए का डिस्काउंट चुनिंदा बैंक कार्ड पर दिया जा रहा है। इनमें एसबीआई क्रेडिट आर्ड, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन के स्कार्लेट रेड वेरिएंट में बोल्ड और वाइब्रेंट डिजाइन है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जो कि 1.5K रेजॉलूशन (1,220×2,712 पिक्सल) देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए यह फोन अपर्चर एफ/1.65 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सल के प्राइमरी शूटर के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर इसमें मिलता है। जबकि, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 12GB तक रैम के साथ स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 256GB और 51GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5100mAh की बैटरी दी गई है जो 67W चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें सुरक्षाके लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Created On :   25 Jun 2024 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story