- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Huawei Watch Fit 3 भारत में ब्लूटूथ...
न्यू स्मार्टवॉच: Huawei Watch Fit 3 भारत में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, कीमत 14999 रुपए

- भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है
- इसमें 5 ATM वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है
- एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक चलती है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। इसका नाम वॉच फिट 3 (Watch Fit 3) है। कंपनी का दावा है कि, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक यूज की जा सकती है। यह स्मार्ट वियरेबल Android और iOS दोनों प्लैटफॉर्म के साथ कम्पैटिबल है। इसमें कई सारे हेल्थ और वेलनेस फीचर मिलते हैं। इसके अलावा वॉच से सीधे तौर पर म्यूजिक प्लेबैक और कैमरा शटर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Huawei Watch Fit 3 की कीमत
फ्लिपकार्ट पर इस वॉच को 14,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। यह फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप के साथ ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक, मून व्हाइट और नेबुला पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं इसका, ग्रे नायलॉन स्ट्रैप के साथ स्पेस ग्रे वेरिएंट 15,999 रुपए में लिस्ट किया गया है। जबकि, ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Huawei Watch Fit 3 को 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। यह सीमित अवधि का ऑफर हो सकता है।
Huawei Watch Fit 3 की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.82 इंच वाली रेक्टेंगल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 480x408 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 77.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, जोल्यूशन, 347ppi पिक्सल डेनसिटी, 1,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट भी मिलता है।
इस वॉच में हार्ट रेट, SpO2 लेवल और ऑक्सीजन रेट मॉनीटर के साथ-साथ मासिक धर्म चक्र और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। स्मार्टवॉच कैलोरी सेवन की मॉनिटरिंग करने में मदद करती है। यह इनेक्टिव अलर्ट भी प्रदान करती है। इसमें इनबिल्ट GPS और कई प्रीसेट वर्कआउट मोड हैं।
Huawei Watch Fit 3 में 400mAh की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं सामान्य उपयोग के साथ, यह सात दिनों तक या ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सक्षम होने पर चार दिनों तक चलती है।
स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और यूजर्स को म्यूजिक प्लेबैक और पेयर्ड हैंडसेट के कैमरा शटर को कंट्रोल करने की अनुमति देती है। स्मार्टवॉच वाटर रेजिस्टेंस के लिए 5 ATM रेटिंग के साथ आती है।
Created On :   8 April 2025 2:07 PM IST