- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Moto Book 60 Laptop और मोटो पैड 60...
आगामी लैपटॉप/ पैड: Moto Book 60 Laptop और मोटो पैड 60 प्रो भारत में 17 अप्रैल को होंगे लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

- मोटो बुक 60 में 14 इंच का OLED पैनल मिलेगा
- मोटो पैड 60 प्रो में 12.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा
- 60Wh बैटरी, 65W फास्ट चार्जर के साथ आएगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी लेनोवो (lenovo) के स्वामित्व वाला ब्रांड मोटोरोला (Motorola) भारत में जल्द ही अपना नया लैपटॉप मोटो बुक 60 (Moto Book 60) लॉन्च करने वाला है। हाल ही में कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। इसी दिन कंपनी अपने नए लैपटॉप के साथ मोटो पैड 60 प्रो (Moto Pad 60 Pro) टैबलेट भी पेश करेगी। दोनों डिवाइस देश में फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मोटोरोला के नए लैपटॉप के आने की जानकारी दी गई है। यहां मोटो बुक 60 में 14 इंच का 2.8K OLED पैनल होने की पुष्टि की गई है, जबकि मोटो पैड 60 प्रो में 12.7 इंच का 3K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा।
Moto Book 60 Laptop, Moto Pad 60 Pro लॉन्च डेट
फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर मोटो बुक 60 और मोटो पैड 60 प्रो की का एक सपोर्ट लैंडिंग पेज बनाया है। यहां दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट की पुष्टि की गई है। जिसके अनुसार, दोनों ही डिवाइस 17 अप्रैल को बाजार में लाए जाएंगे। लिस्टिंग से आगामी डिवाइस के डिजाइन, कलर और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चलता है।
Moto Book 60 Laptop के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
मोटो बुक 60 को ब्रॉन्ज ग्रीन और वेज वुड कलर में पेश किया जाएगा। इसमें 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले मिलेगा, इसे 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ टीज किया गया है। यह इंटेल प्रोसेसर और 60Wh बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जर के साथ आएगा। इसका वजन 1.4 किलोग्राम होगा। यह स्मार्ट कनेक्ट, स्मार्ट क्लिपबोर्ड और फाइल ट्रांसफर जैसे फीचर्स प्रदान करेगा।
Moto Pad 60 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
मोटो पैड 60 प्रो को ब्रॉन्ज ग्रीन शेड में पेश किया जाएगा। इसे 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.7-इंच LCD डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है, जो कि 3K रिजॉल्यूशन प्रदान करेगी। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 चिपसेट से लैस होगा। इसमें पावर बैकअप के लिए 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 10,200mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें JBL द्वारा ट्यून की गई क्वाड-स्पीकर यूनिट शामिल है जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करती है। टैबलेट के साथ बॉक्स में मोटो पेन प्रो स्टाइलस दिया जाएगा।
Created On :   12 April 2025 2:00 PM IST