ओप्पो वॉच: Oppo Watch X2 Mini स्नैपड्रैगन W5 जनरेशन 1 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Oppo Watch X2 Mini स्नैपड्रैगन W5 जनरेशन 1 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
  • इसमें 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है
  • 2,000 से अधिक वॉच फेस का सपोर्ट है
  • ColorOS Watch 7.0 पर काम करती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) ने घरेलू बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम वॉच एक्स 2 मिनी (Watch X2 Mini) है। कंपनी का दावा है कि, इसे एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक यूज किया जा सकता है। स्मार्टवॉच गोल्ड-प्लेटेड एक्सेंट के साथ उपलब्ध है। फिलहाल, यह वॉच चीन में आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

Oppo Watch X2 Mini को चीन में होशिनो ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर (चीनी से अनुवादित) विकल्पों के लिए CNY 1,799 (लगभग 21,200 रुपए) पेश किया गया है। जबकि टुमॉरो गोल्ड (अनुवादित) वेरिएंट CNY 2,099 (लगभग 24,700 रुपए) में लिस्ट है।

Oppo Watch X2 Mini के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 466x466 पिक्सल रिजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 352ppi पिक्सल डेनसिटी, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट फीच मिलता है। स्मार्टवॉच एक घूमने वाले क्राउन से लैस है जो काम करता है।

ओप्पो की नई वॉच हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) मॉनिटर जैसे हेल्थ और वेलनेस ट्रैकर्स से लैस है। यह स्लीप, HRV-आधारित (हार्ट रेट वैरिएबिलिटी) तनाव के साथ-साथ मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। यह यूजर्स को मोशनलैस अलर्ट प्रदान करता है। इसमें 100 से अधिक प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड और 2,000 से अधिक वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Watch X2 Mini वॉच ColorOS Watch 7.0 पर काम करती है। यह Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ कंपैटिबल है। इसमें डुअल-चिप सेटअप मिलता है जिसमें स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 SoC और BES2700BP चिपसेट शामिल है। इसे 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह RTOS के लिए 4GB eMMC स्टोरेज को भी सपोर्ट करता है।

इस वॉच में 345mAh की बैटरी है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह पावर-सेविंग मोड के साथ 7 सात दिन औा स्मार्ट मोड के साथ ढाई दिन, जबकि भारी उपयोग के साथ डेढ़ दिन का बेटरी बैकअप प्रदान करती है। 10 मिनट के क्विक चार्ज पर इसे 24 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है और 1 घंटे में एक से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में eSIM, NFC, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई और GPS शामिल हैं। यह IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस और 5ATM रेटिंग के साथ आती है।

Created On :   12 April 2025 12:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story