न्यू ईयरबड्स: Sony LinkBuds Fit भारत में 24990 रुपए की कीमत में हुए लॉन्च, इनमें है LDAC ऑडियो कोड सपोर्ट और 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Sony LinkBuds Fit भारत में 24990 रुपए की कीमत में हुए लॉन्च, इनमें है LDAC ऑडियो कोड सपोर्ट और 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ
  • Sony LinkBuds में नॉइज कैंसलिंग के साथ आते हैं
  • ये AI-सपोर्ट कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर से लैस हैं
  • यह कुल 21 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज टेक कंपनी सोनी (Sony) ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं, जो IPX4 स्प्लैश-रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। इसका नाम लिंकबड्स फिट (Sony LinkBuds Fit) है। कंपनी ने इन्हें ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इन्हें ई- कॉमर्स साइट अमेजन के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Sony LinkBuds में नॉइज कैंसलिंग, DSEE तकनीक, LDAC ऑडियो कोड और मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। वे AI-सपोर्ट कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर से लैस हैं और सोनी कनेक्ट ऐप के साथ कंपेटेबल हैं। कंपनी का दावा है कि यह कुल 21 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत​ और स्पेसिफिकेशन...

Sony LinkBuds की कीमत और उपलब्धता

सोनी इंडिया लिस्टिंग के अनुसार, भारत में सोनी लिंकबड्स फिट की कीमत 24,990 रुपए रखी गई है। इसके साथ 18,990 रुपए वाला SRS-XB100 पोर्टेबल स्पीकर कॉम्प्लीमेंट्री तौर पर 5,990 रुपए में दिया जा रहा है। यह ऑफर आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से सीमित अवधि के लिए वैध है।

Sony LinkBuds Fit के स्पेसिफिकेशन

सोनी के नए ईयरबड्स में एयर फिटिंग सपोर्टर्स और सॉफ्ट ईयरबड टिप्स मिलते हैं। इसमें 8.4mm डायनामिक ड्राइवर X यूनिट मिलती है। ये हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और SBC, AAC, LC3 के साथ, लॉसलेस LDAC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

वे DSEE एक्सट्रीम तकनीक से लैस हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह AI-सपोर्ट अपस्केल्ड ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। ईयरबड्स में Sony का इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 है। इसमें सटीक वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो क्लिअर कॉल एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इसमें लोकल साउंड और हेड-ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

सोनी लिंकबड्स बड्स ऑटो एम्बिएंट साउंड मोड सहित एडवांस नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट करते हैं। इसमें ऑटो प्ले और क्विक एक्सेस फीचर भी है, जो अमेजन म्यूजिक प्ले नाउ या स्पॉटिफी टैप के साथ-साथ वॉयस कंट्रोल का सपार्ट करता है।

इनमें ब्लूटूथ 5.3 और मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही लिंकबड्स में हेड-जेस्चर कंट्रोल और स्पीक-टू-चैट सुविधा मिलती है। कंपनी का दावा है कि, लिंकबड्स फिट केस के साथ कुल 21 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं। एक बार चार्ज करने पर लगभग आठ घंटे तक चलते हैं। वहीं पांच मिनट के त्वरित चार्ज से 60 मिनट तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इनमें स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग है।

Created On :   8 April 2025 3:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story