- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi लॉन्च करेगी बच्चों के लिए...
Xiaomi लॉन्च करेगी बच्चों के लिए Mi Bunny Reading Pen, जो सुनाएगा कहानियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने अब तक अपने लेटेस्ट फीचर्स वाले शानदार स्मार्टफोन्स के बलबूते कई आयाम हासिल किए हैं। वहीं Mi स्मार्ट टीवी की बिक्री में भी कंपनी पीछे नहीं है। हाल ही में कंपनी ने अपने सनग्लासेज की बिक्री भी शुरु कर दिए है। ऐसे में देखा जाए तो कंपनी लगातार अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स को बाजार में उतारने में लगी है। खबर है कि कंपनी इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स डे को खास बनाने के लिए इस दिन अपना नया स्पेशल गैजेट लॉन्च करेगी।
Xiaomi 27 मई को Mi Bunny Reading Pen नाम से एक गैजेट को लॉन्च करेगी। इस पेन की खास बात यह कि इसे बच्चों को सिखाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस पेन की कीमत 199 युआन (करीब 2000 रुपए) रखी गई है। यह 27 मई की सुबह 10 बजे से मार्केट में उपलब्ध होगा।
स्टोरी प्लेयर की तरह है पेन
रीडिंग पेने को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे यह पोर्टेबल रहे। यह पेन जनवरी में लॉन्च किए गए एआई रीडिंग पेन से काफी मिलता जुलता है। इस डिवाइस में स्पीकर दिया गया है, जिसकी मदद से बच्चे कहानियां सुन सकते हैं और बाकी चीजें सुनकर सीख सकते हैं। पेन में लगे हुए स्पीकर की आवाज काफी तेज है और यह एक स्टोरी प्लेयर की तरह काम करेगा। जिसमें एक बटन क्लिक करते ही स्टोरी स्टार्ट हो जाती है।
पेन में 1200 नॉलेज पॉइंट्स
कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को चाइल्डहुड एजुकेशन एक्सपर्ट्स की मदद से तैयार और डिजाइन किया गया है। यह दो साल से ऊपर से बच्चों को दिया जा सकता है और पूरी तरह सुरक्षित है। इसकी मदद से बच्चे भाषा, सेल्फ-केयर, मनोविज्ञान और समाज से जुड़ी शिक्षाएं बच्चों को मिलेंगी। इस स्मार्ट पेन में 1200 नॉलेज पॉइंट्स और 2000 से ज्यादा इंग्लिश के शब्द स्टोर किए गए हैं, जिससे यह कहीं ज्यादा उपयोगी बन जाता है।
दो भाषाओं का विकल्प
इस पेन को खास मटीरियल से तैयार किया गया है, जो यूएस एफडीए फूड कॉन्टैक्ट स्टैंटर्ड से सर्टिफाइड है। इस पेन में करीब 22 सुंदर पिक्चर बुक्स हैं जिन्हें खास तौर पर इस पेन के लिए तैयार किया गया है। इन किताबों पर Mi बनी स्टोरी मशीन की मदद से पेन चलाकर ही कहानियां सुनी जा सकती हैं। इस डिवाइस में पिक्चर बुक्स की संख्या को 500 से ज्यादा तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में दो भाषाओं इंग्लिश और चाइनीज में कहानियां सुनने का विकल्प मिलता है।
Created On :   25 May 2019 4:45 PM IST