- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Lenovo IdeaPad Slim 5 भारत में AMD...
न्यू लैपटॉप: Lenovo IdeaPad Slim 5 भारत में AMD Ryzen AI 7 350 CPU के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स

- लैपटॉप में 14 और 16 इंच डिस्प्ले का विकल्प दिया गया है
- लेनोवो के AI नाउ और लर्निंग जोन जैसे AI-सपोर्ट फीचर हैं
- IdeaPad Slim 5 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने भारत में अपना नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इसका नाम आइडियापैड स्लिम 5 (IdeaPad Slim 5) है, जो कि AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर के साथ अपग्रेड किया गया है। लैपटॉप में 14 और 16 इंच डिस्प्ले का विकल्प दिया गया है। इसमें लेनोवो के AI नाउ और लर्निंग जोन जैसे AI-सपोर्ट फीचर पहले से इंस्टॉल हैं। इस लैपटॉप में 60Wh की बैटरी दी गई है। इसे कॉस्मिक ब्लू, लूना ग्रे और सीफोम ग्रीन कलर में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...
Lenovo IdeaPad Slim 5 की कीमत और उपलब्धता
इस लैपटॉप को 91,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 16 इंच के 2.8K OLED डिस्प्ले के साथ AMD Ryzen AI 7 350 CPU विकल्प के लिए है। लैपटॉप वर्तमान में देश में लेनोवो ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट, साथ ही लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Lenovo IdeaPad Slim 5 के स्पेसिफिकेशन
इस लैपटॉप में 14 और 16 इंच डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। 16 इंच वाले वेरिएंट में 2.8K OLED स्क्रीन है जो 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 500 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करती है। जबकि 14 इंच वाले मॉडल में WUXGA OLED डिस्प्ले है। दोनों मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं।
लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 (जनरेशन 10) में फुल-एचडी आईआर कैमरा, एक ToF सेंसर, प्राइवेसी शटर है और AI-सपोर्ट नॉइज कैंसलेशन के साथ आता है। इसमें क्विक चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ 60Wh की बैटरी दी गई है।
नए आइडियापैड स्लिम 5 लैपटॉप में Zen 5 कोर, AMD RDNA 3.5 GPU और XDNA 2 NPU के साथ AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर तक दिए गए हैं। कहा जाता है कि वे 55 TOPS (ट्रिलियन ऑपरेशन प्रति सेकंड) तक की AI प्रोसेसिंग देते हैं। Lenovo AI Now पर्सलन AI हेल्प जैसे Q&A सेशन, वर्कफ्लो ऑप्टिमाइजेशन और बहुत कुछ के लिए मेटा के लामा 3 पर आधारित स्थानीय LLM का यूज करता है।
इस बीच, लेनोवो लर्निंग टूल का उपयोग लेक्चर रिकॉर्ड करने, टेक्स्ट को बदलने, दस्तावेजों को समराइज्ड करने और क्विज बनाने के लिए किया जा सकता है। ये फीचर्स चुनिंदा कॉन्फिगरेशन में पहले से इंस्टॉल हैं। लैपटॉप के बारे में दावा किया जाता है कि यह मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।
Created On :   25 Feb 2025 2:22 PM IST