Bigg Boss19- KKK15 Update: इस साल नहीं देख पाएंगे टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' और 'खतरों के खिलाड़ी 15'? यहां जाने कारण

- इस साल नहीं देख पाएंगे टीवी के पॉपुलर शो
- 'बिग बॉस 19' और 'खतरों के खिलाड़ी 15'?
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी भारत के पॉपुलर शोज हैं। इन शोज को करोड़ों लोग देखना पसंद करते हैं। हर साल लोग इन शोज के टेलीकास्ट होने का इंतजार करते हैं। शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी पहले से ही चर्चा शुरू हो जाती है। कुछ महीने पहले ही बिग बॉस का सीजन 18 और खतरों के खिलाड़ी 14 खत्म हुए थे। इसी के साथ बिग बॉस को होस्ट बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जबकि खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं अब हर किसी को खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस 19 का बेसब्री से इंतजार है हालांकि, इन शोज के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है दरअसल खबरों के अनुसार, इन शो के नए सीजन शायद न आएं या उनमें देरी हो सकती है।
जाने क्या है कारण
खबरों के मुताबिक, इन शो के प्रोडक्शन हाउस ने अपना हाथ पीछे खींच लिया है इसलिए, खतरों के खिलाड़ी 15 शायद न हो और बिग बॉस को भी यही परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बनिजय एशिया उर्फ एंडेमोल इंडिया भारत में इन रियलिटी शो का प्रोडक्शन हाउस है ऐसें प्रोडक्श हाउस का शो से हाथ खींच लेना चैनल के लिए भी समस्या होगी। ये खबरें सच हैं तो इन दोनों शो का चैनल बदल सकता है। बता दें कि बिग बॉस का पहला सीजन सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था और अब यह कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। अगर प्रोडक्शन हाउस चला जाता है तो शो फिर से सोनी टीवी पर चला जाएगा इंडिया फोरम्स के अनुसार, चैनल के सीनियर मैनेजमेंट को भी प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक ईमेल मिला है।
फैंस के लिए है बड़ा झटका
बता दें कि, अभी तक इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं हुई है और इस इस्तीफे के पीछे का कारण भी क्लियर नहीं है। लेकिन, कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस इस साल खतरों के खिलाड़ी 15 को प्रोड्यूस नहीं कर रहा है। इस खबर को सुनने के बाद शोज के फैंस दुखी हो सकते हैं।
Created On :   12 April 2025 6:03 PM IST