सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: कौन है एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को पर्पल लैम्बॉर्गिनी कार गिफ्ट करने वाली अनन्या बिरला? नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप
- कौन है अनन्या बिरला?
- एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को गिफ्ट की पर्पल लैम्बॉर्गिनी
- नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी नई पर्पल लैम्बॉर्गिनी को लेकर चर्चा में है। जाह्नवी कपूर को ये कार उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या बिरला ने गिफ्ट की है। Violet Lamborghini Huracan Evo Spyder कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गिफ्ट बॉक्स भी नजर आ रहा है, जिसमें अनन्या बिड़ला का नाम लिखा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही सभी के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर एक्ट्रेस को इतना मेहंगा गिफ्ट देने वाली अनन्या आखिर कौन हैं और क्या करती हैं। तो इस खबर में जानते हैं कि, आखिर कौन हैं अनन्या बिरला-
अनन्या बिड़ला कौन हैं?
अनन्या बिड़ला, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बता दें कि अनन्या न केवल देश के एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन की बेटी हैं, बल्कि वह खुद भी बिजनेस वुमेन के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह एक टैलेंटेड सिंगर और सॉग्ग राइटर भी हैं। अनन्या बिड़ला कई बड़े बिजनेस की मालकिन हैं और अपनी काबलियत के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रोफिन शुरू किया था ये कंपनी ग्रामीण भारत में महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस प्रदान करती है। इसके अलावा वे इकाई असाई की Founder और एमपॉवर की को फाउंडर भी हैं। खबरों के मुताबिक, अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ तकरीबन 15 बिलियन डॉलर बताई जाती है।
अंग्रेजी गाने को भारत में प्लेटिनम प्रमाण मिला
2016 में उन्होंने "लिविन' द लाइफ" एलबम के साथ म्यूजिक की दूनिया में कदम रखा। उनके कई गाने जैसे "मीन्ट टू बी", "होल्ड ऑन", "सर्कल्स" और "डे गोज़ बाय" पॉपुलर रहे। वह पहली भारतीय कलाकार हैं जिनके अंग्रेजी गाने को भारत में 'प्लेटिनम प्रमाण' मिला है। अनन्या ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए "हिंदुस्तानी वे" नामक चीयर सॉन्ग भी गयाा था।
इन अवॉर्ड से हो चुकी हैं सम्मानित
उन्हें उनके काम के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। जिसमें यंग बिज़नेस पर्सन के लिए 2016 का ईटी पैनाचे ट्रेंडसेटर अवार्ड, GQ इंडिया के 50 सबसे प्रभावशाली भारतीय 2018, फॉर्च्यून इंडिया 40 अंडर 40 (2024), और भारत-यूके अचीवर्स ऑनर (2025) जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। अनन्या कई बड़े बिजनेस को सक्सेसफुली रन कर रही हैं और अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
Created On :   12 April 2025 4:10 PM IST