सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: एक्ट्रेस करीना कपूर पति सैफ अली खान को इस कारण मानती हैं दोषी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई वजह

- करीना कपूर सैफ अली खान को इस कारण मानती हैं दोषी
- सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई वजह
डिजिटल डेस्क, मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमली के साथ अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनके दोनों बेटों तहमूर और जेह को भी फैंस काफी प्यार देते हैं। हाल ही में करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने पति सैफ अली खान को दोषी बताया है। और इसकी वजह भी बताई है। जिसके बाद फैंस इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
बता दें कि, 54 साल के सैफ इस उम्र में भी काफी फिट और हैंडसम लगते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स को लेकर चर्चा में है फैंस फिल्म में भी उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस बीच करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट की, जिसमें वह बॉस लेडी की तरह कपड़े पहने हुए सोफे पर बैठी हैं। उन्होंने मैरून शर्ट, काली पैंट, काले जूते और पुलिस बेल्ट पहनी हुई है।इसके बाद सैफ अली खान की एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें वह हॉर्स राइडिंग कर रहे हैं। वह सफेद शर्ट, नीली डेनिम और काले धूप के चश्मे में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। पोस्ट की आखिरी फोटो में सैफ घोड़े पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
करीना ने पति को इस बात के लिए माना दोषी
करीना ने कैप्शन में लिखा, “पुलिस का रोल निभाया और अपने पति को उनके अच्छे लुक के लिए दोषी पाया…एक ही दिन। अलग-अलग सेट। अलग-अलग शहर बहुत मेहनती, जैसा कि आप देख सकते हैं।” भयानक चाकू घोंपने की घटना से उबरने के बाद, ‘ओमकारा’ एक्टर को हाल ही में जयपुर के मंडावा में घोड़े की सवारी करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में सैफ को घुड़सवारी का आनंद लेते हुए देखा गया।
Created On :   12 April 2025 11:47 AM IST