- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के...
पन्ना: अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में पन्ना के कलाकार राहुल जोशी व मधुर ने दी भजन प्रस्तुति

- अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में भजन प्रस्तुति
- पन्ना के कलाकार राहुल जोशी व मधुर ने दी प्रस्तुति
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अयोध्या में बनकर तैयार हो रहे श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा २२ जनवरी को की जानी है जिसमेें देश में लोग विभिन्न प्रकार से अपनी-अपने सेवायें दे रहे हैं। इसी क्रम में पन्ना के भी युवा कलाकार राहुल जोशी व छतरपुर के प्रसिद्ध गायक मधुर परशुराम अवस्थी ने एक सुंदर भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आगमन का संदेश दिया है। यह भजन दिल्ली के मशहूर कंपनी यूको म्यूजिक के यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीज किया गया है। जिसमें सभी श्रोताओं द्वारा इसे सराहा गया। इस भजन में संगीत मध्य प्रदेश के जाने-माने संगीतकार सचिन उपाध्याय ने दिया है। इसका वीडियो जबलपुर के दिपेश शाह ने क्रिएट किया है और भजन के बोलत राहुल जोशी व परशुराम अवस्थी द्वारा लिखे गए हैं।
यह भी पढ़े -महाविद्यालय में अयोध्या मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Created On :   18 Jan 2024 11:50 AM IST