Panna News: मंदिर में दर्ज कृषि भूमि की बोली 9 मई को

मंदिर में दर्ज कृषि भूमि की बोली 9 मई को
  • धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा
  • मंदिर में दर्ज कृषि भूमि की बोली 9 मई को

Panna News: धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा 22 अप्रैल 2023 को जारी निर्देशों के तहत 10 एकड से अधिक कृषि भूमि वाले शासन संधारित मंदिरों में दस एकड भूमि से होने वाली आय का उपयोग पुजारी स्वयं के लिए कर सकेंगे जबकि शेष कृषि भूमि के बारे में जिला कलेक्टर को सूचित कर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कृषि प्रयोजन के लिए नीलाम कर सकते हैं। इससे प्राप्त होने वाली आय मंदिर के खाते में जमा की जाएगी। इस क्रम में पवई तहसील अंतर्गत नायब तहसीलदार मंडल कल्दा न्यायालय द्वारा ग्राम बिरसिंहपुर स्थित श्री सर्वेश्वरनाथ मंदिर एवं ग्राम सुरदहा की कुल किता 108 रकवा 72.90 हेक्टेयर की कृषि भूमि की आगामी ०9 मई को नीलामी की जाएगी। इस संबंध में नायब तहसीलदार कल्दा द्वारा जनसामान्य को सूचित किया गया है। अधिक जानकारी के संबंध में नायब तहसीलदार कार्यालय कल्दा में संपर्क किया जा सकता है।

Created On :   17 April 2025 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story