- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आज मनाई जायेगी श्रीरामनवमीं नगर में...
Panna News: आज मनाई जायेगी श्रीरामनवमीं नगर में निकाली जायेगी विशाल शोभायात्रा

- आज मनाई जायेगी श्रीरामनवमीं
- नगर में निकाली जायेगी विशाल शोभायात्रा
Panna News: श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पन्ना नगर को रंगीन प्रकाश और बंदनवारों से सजाया गया है और भगवान के प्रकटोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रहीं हैं। श्रीरामजानकी मंदिर में दिन में १२ बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा एवं श्रीराम जानकारी मंदिर से शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। वहीं गणेश मार्केट स्थित श्री अवध बिहारी जू मंदिर में प्रात: ११ बजे भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा। मंदिर के पुजारी पंडित अरूण गंगेले ने शहर के धर्मप्रेमियों से समय पर जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। श्री राम जन्मोत्सव के बाद विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो इंद्रपुरी से प्रारंभ होकर अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, कटरा मोहल्ला, बस स्टैंड, बेनीसागर, गांधी चौक होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में रंगीन प्रकाश से सजी श्री रामचंद्र जी की झांकी, डीजे बैंड सहित भारी संख्या में शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल होंगे। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने पन्ना नगर के सभी श्रद्धालुओं से इस विशाल शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
प्रभात फेरी में शामिल हुए पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप
रामनवमीं के अवसर पर पन्ना नगर में प्राचीन भगवान श्री जुगल किशोर जी, श्री बल्देव जी मंदिर, श्री जगन्नाथ जी मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों को रंगीन प्रकाश से सजाया गया है जिससे मंदिरों की छवि देखते ही बनती है। जहां भक्त बड़ी श्रद्धा से पहुंच रहे हैं। इस उपलक्ष्य में पन्ना नगर में प्रतिदिन प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है जिसमें राम भक्त युवा भगवान श्रीराम के भजनों और जयकारो में झूमते निकलते हैं। आज पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी प्रभात फेरी में शामिल हुए इस प्रभात फेरी का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल युवाओं को भक्तों ने रोककर अल्पाहार कराया। कई स्थानों में आदिशक्ति मां भगवती की आरती उतारी गई। गोविंद जी चौक में महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर प्रभात फेरी बड़ा बाजार, कटरा मोहल्ला, कोतवाली चौराहा, बीटीआई चौक, हॉस्पिटल चौक बेनीसागर, बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए वापिस श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची। इस प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी भक्तों से रविवार को निकलने वाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है
गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कराया अल्पाहार, किया स्वागत
गुनौर विधायक एवं हिंदूवादी नेता डॉ. राजेश वर्मा ने अपने निज निवास के सामने राम भक्तों को अल्पाहार कराकर उनका स्वागत किया और जयकारे लगाएं। डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि आज हृदय प्रफुल्लित है इस तरह भगवान श्रीराम के भक्त निकलकर पन्ना नगर में लोगों को जागरुक कर रहे हैं। बेनीसागर स्थित निज निवास पर समाजसेवी धीरज उर्फ गुड्डु तिवारी ने श्रीराम के भक्तों का ठंडी लस्सी और नाश्ता कराकर स्वागत किया। बल्देव स्वीट के सामने मोनू गुप्ता ने तथा जयराज पाटकर ने करने अपने मेडिकल स्टोर के सामने स्वागत किया। इस प्रभात फेरी में विधायक प्रतिनिधि समाजसेवी विष्णु पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, समाजसेवी धीरज तिवारी गुड्डु भैया, तरुण पाठक, देवेंद्र सिंह बबलू यादव, अशोक गुप्ता, कमल लालवानी, कल्लू महाराज, रवि पाण्डेय, सुभाष द्विवेदी, कैलाश गुप्ता, रत्नेश पटैरिया, राजकुमार वर्मा, अज्जू गर्ग, सचिन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग प्रभात फेरी में शामिल हुए।
Created On :   6 April 2025 12:33 PM IST