Panna News: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत फरस्वाहा में ९८ लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत फरस्वाहा में ९८ लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत फरस्वाहा में
  • ९८ लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकापर्ण

Panna News: पूर्व कैबिनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह के द्वारा अजयगढ तहसील के ग्राम पंचायत फरस्वाहा में लगभग ९८ लाख के कार्यों का भूमिपूजन व लोकापर्ण किया गया। सुदूर सडक, नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य, आंगनबाडी भवन व बाउण्ड्री वाल निर्माण कार्य, मंत्री प्रतीक्षायल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व पुलिया निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया गया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि मैंने विकास का जो वादा किया था वह पूरा किया जा रहा है। मुझे जहां भी विकास कार्य करवाने की जानकारी मिलती है मेरे द्वारा उसे पूर्ण करवाया जाता है।

सडक, बिजली व स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। अभी पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को मकान दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, रजऊ राजा, मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव, विजय पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, जनपद सदस्य संतोष यादव सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच हेतराम यादव, रामचंद यादव, सचिव महेंद्र कुमार मिश्रा, चतुरेश सेन सहित अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :   13 April 2025 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story