- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आज मनाई जायेगी बाबा साहब डॉ. भीमराव...
Panna News: आज मनाई जायेगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

- आज मनाई जायेगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
- जिला अम्बेडकर समिति एवं अजाक्स अधिकारी-कर्मचारी संघ के तत्वाधान में होगा कार्यक्रम
Panna News: जिला अम्बेडकर समिति एवं अजाक्स अधिकारी-कर्मचारी संघ पन्ना के तत्वाधान में बाबा साहब भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आज १४ अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। इस संबध में जिला अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र सिंह जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के छत्रशाल पार्क में आज १४ अप्रैल को शाम ०५ बजके से डॉ. प्रीति, डॉ. पुष्पेन्द्र बहुजन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार लक्ष्मी नारायण चिरौलया करेगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शंकर पटेल अध्यक्ष ओबीसी महासभा, चित्ररेखा कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता, शैलेश विश्वकर्मा एडवोकेट पन्ना, रामलाल प्रजापति सीनियर एडवोकेट पन्ना होंगे। आर.पी. प्रजापति अध्यक्ष अजाक्स, जसवंत सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अजाक्स, डॉ. अरविन्द मन्डैलिया अजाक्स अध्यक्ष, विनोद मौर्य, श्रीराम अहिरवार शिक्षक, सहदेव प्रजापति शिक्षक ने सभी लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Created On :   14 April 2025 12:35 PM IST