Panna News: खेत जा रहे किसान व उसके परिजनों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

खेत जा रहे किसान व उसके परिजनों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
  • खेत जा रहे किसान व उसके परिजनों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला
  • घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

Panna News: पन्ना के ग्राम मनकी कटरिया में घर से खेत जा रहे किसान और उनके परिजनों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से महिलायें व बच्चे सहित कुल सात लोग घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान प्रेम सिंह यादव उम्र ६० वर्ष अपने परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रहा था तभी घर के पास ही मधुमक्खियों ने किसान और उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से किसी को भी सम्भलने का मौका नहीं मिला। मधुमक्खियों ने डंक मारकर सात लोगों को घायल कर दिया। घायलों में महिलायें व बच्चे भी शामिल हैं।

परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से किसान और उसके परिजनों केा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान प्रेम सिंह यादव उम्र ६० वर्ष व गुड्डी यादव उम्र ५३ वर्ष की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला है ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मधमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेडा होगा जिसकी वजह से मधुमक्खियों ने किसान व उसके परिजनों पर हमला कर दिया।

Created On :   6 April 2025 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story