- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हुक्का पार्लरों पर कश मारते मिले...
हुक्का पार्लरों पर कश मारते मिले युवा, पुलिस ने छापा मारकर 5 को दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गोकुलपेठ क्षेत्र में चल रहे दो हुक्का पार्लरों पर पुलिस दस्ते ने छापामार कार्रवाई कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पार्लरों से तंबाकू मिश्रित हुक्का फ्लेवर व अन्य सामग्री जब्त की गई है। अंबाझरी पुलिस और सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाझरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, लक्ष्मीभवुन चौक, गोकुलपेठ, मधुमाधव टॉवर में हुक्का पार्लर चल रहा है। देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस दस्ते ने दोनों पार्लरों पर छापा मारा।
इस दौरान आरोपी हितेश विनोदआनंद चौधरी (28), अजनी सेंट्रल रेलवे काॅलोनी, क्वाॅर्टर नं.-जी-336 ए और अयान अहमद अंसारी अब्दुल अंसारी (20), सैफी नगर, मोमिनपुरा निवासी को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर आरोप है कि, हुक्का पार्लर के अंदर राज्य में प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित हुक्का फ्लेवर अपने खाद्यगृह में ग्राहकों को बिना लाइसेंस के उपलब्ध करा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबाझरी थाने में धारा 33/131 मुंबई पुलिस कानून के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
रंगेहाथ पकड़े गए
दूसरी कार्रवाई अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा के दस्ते ने की। इस दस्ते को गत दिनों गुप्त सूचना मिली िक, गोकुलपेठ चांदूराम बेकरी अंबाझरी, नागपुर के बगल में येस कैफे में हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। इस पार्लर में ग्राहकों को हुक्का के साथ सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस ने हुक्का पार्लर अंबाझरी क्षेत्र में स्पेडस रेस्टारेंट एंड लाउंज (येस कैफे बाय स्पेडस) में सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने छापा मारा।
यहां से आरोपी निखिल दिनेश मुथेरी (27), बोरगांव, बरडे ले-आउट, नागपुर, दीपेश गुलशन कुमार दासवाणी (25), प्लाट क्रं-97, जरीपटका और प्रबंधक विक्की सिंग जसबीर सिंग घटोड़ा, वड़धामना निवासी को धरदबोचा। यह रेस्टारेंट में ग्राहकों को हुक्का की सामग्री देते हुए पाए गए। रेस्टॉरेंट से तंबाकू मिश्रित फ्लेवर व अन्य सामग्री जब्त की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निलेश भरणे, उपायुक्त गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक अतुल इंगोले, प्रीति कुलमेथे, हवलदार मनोज सिंह चौहान, प्रवीण फांदडे, नायब सिपाही प्रफुल बाेंदरे, अमित त्रिपाठी, महिला सिपाही सीमा बघेले, दीपिका दनोडे ने कार्रवाई में सहयोग किया।
Created On :   26 Feb 2020 12:20 PM IST