Mumbai News: नागपुर के भोसले घराने की तलवार सरकार ने लंदन की एक नीलामी में खरीदी

नागपुर के भोसले घराने की तलवार सरकार ने लंदन की एक नीलामी में खरीदी
  • राज्य सरकार ने 47 लाख 15 हजार रुपए की बोली लगाकर खरीदा
  • भोसले घराने की तलवार है

Mumbai News. राज्य सरकार ने नागपुर के भोसले घराने के संस्थापक राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार खरीद ली है, जिसकी लंदन में नीलामी हुई थी, जिसे राज्य सरकार ने 47 लाख 15 हजार रुपए की बोली लगाकर खरीद लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे मराठा साम्राज्य का एक मौलिक और ऐतिहासिक खजाना अब महाराष्ट्र में आएगा। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल के दौरान रघुजी भोसले मराठा सेना में एक महत्वपूर्ण सेनापति थे। उनकी युद्धनीति और बहादुरी से प्रसन्न होकर छत्रपति शाहू महाराज ने उन्हें 'सेनासाहिबसुभा' की उपाधि प्रदान की थी।

फडणवीस ने कहा कि रघुजी भोसले ने साल 1740 में बंगाल के नवाबों के खिलाफ सैन्य अभियान का नेतृत्व किया, जिससे मराठा साम्राज्य का विस्तार बंगाल और ओडिशा तक हो गया था। उन्होंने दक्षिण भारत में अपना सैन्य और राजनीतिक प्रभुत्व भी स्थापित कर लिया था। फडणवीस ने कहा कि हमारे सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और मेरे ही कार्यालय में काम करने वाले विकास खारगे ने तेजी से काम करते हुए यह कार्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि इस तलवार को एक मध्यस्थ के माध्यम से खरीदा गया है। राज्य सरकार इसके लिए 47 लाख 15 हजार रुपये उपलब्ध कराएगी। यह तलवार मराठा शैली की फिरंग तलवार का उत्कृष्ट नमूना है। साल 1817 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने नागपुर में भोसले का खजाना लूट लिया था, उसको वापस लाने की जद्दोजहद काफी समय से चल रही थी।

Created On :   29 April 2025 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story