Nagpur News: जिले में 92 फीसदी राजस्व वसूली, 367 करोड़ की जगह मिला 339 करोड़ का राजस्व

जिले में 92 फीसदी राजस्व वसूली, 367 करोड़ की जगह मिला 339 करोड़ का राजस्व
  • 2024 में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव हुए
  • राजस्व विभाग की पूरी टीम चुनाव में लगी थी
  • जिले में 92 फीसदी राजस्व वसूली

Nagpur News. जिले में जमीन व गौण खनिज से लक्ष्य से कम राजस्व प्राप्त हुआ है। जमीन व गौण खनिज से 367 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा था, लेकिन 339 करोड़ की ही वसूली हो सकी है। 2024-25 में 92.37 फीसदी भू राजस्व की वसूली हुई है। राज्य सरकार को प्राप्त होने वाली आय में भू-राजस्व, (गौण) लघु खनिज से होने वाली आय काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। वित्त वर्ष 2024-25 जिले को भू-राजस्व एवं गौण खनिज से वर्ष भर में 367 करोड़ 23 लाख 59 हजार रुपए की आय का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 174.73 करोड़ भू-राजस्व से आैर गौण खनिज से 192.5 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य था। जिले में भू-राजस्व संग्रहण जिलाधीश कार्यालय और तहसील स्तर पर तहसीलदार के माध्यम से किया जाता है। इसमें कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि, नजुल भूमि और सरकारी भूमि से किराए पट्टे पर मिलने वाला राजस्व शामिल हैं। गौण खनिज में कोयला, मैंगनीज, लौह अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट और अभ्रक शामिल हैं। प्रशासन द्वारा दिया गया राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव

2024 में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव हुए। राजस्व विभाग की पूरी टीम चुनाव में लगी थी। लक्ष्य पूरा नहीं होने की यह भी एक वजह मानी जा रही है। कुल 339 करोड़ 20 लाख 34 हजार (91.10 फीसदी) के राजस्व में 159 करोड़ 13 लाख 34 हजार भू-राजस्व से और गौण खनिजों से 180 करोड़ 07 लाख रुपए (93.54 फीसदी) का राजस्व प्राप्त हुआ है

Created On :   29 April 2025 8:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story