- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- धार्मिक कार्यक्रम के लिए जा रही...
धार्मिक कार्यक्रम के लिए जा रही महिला की दुर्घटना में मौत, 12 घायल

By - Bhaskar Hindi |12 July 2019 9:21 AM IST
धार्मिक कार्यक्रम के लिए जा रही महिला की दुर्घटना में मौत, 12 घायल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। शहर के वर्धमान नगर चौक पर दो वाहनों की जबर्दस्त टक्कर में भीषण हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए पास ही के अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार चातुर्मास के कार्यक्रम के लिए नागपुर से जैन समाज के लोग वणी के लिए बस क्रमांक MH-31-CQ-6880 से जा रहे थे। बस अभी शहर के गंगाबाई घाट से टेलीफोन एक्सचेंज चौक के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक MH-31-AP-3886 ने बस को टक्कर मार दी। जिससे विमलादेवी सूरजमल नाहटा(65) की मौत हो गई। अन्य घायलों में कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि कुछ का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   12 July 2019 2:49 PM IST
Next Story