- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रेत का टिप्पर पलटने से 3 लोगों ...
रेत का टिप्पर पलटने से 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत, 3 घायल

डिजिटल डेस्क, आर्णी (यवतमाल)। आर्णी - दिग्रस मार्ग पर लाख रायजी ग्राम के फाटक के पास से रेत भरा टिप्पर तेज गति से जा रहा था कि अनियंत्रित हो जाने से पलट गया इसमे टिप्पर के पीछे बैठे 3 मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में टिप्पर का चालक एव क्लिनर शामिल है। सभी घायलो को दिग्रस के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना शनिवार के दिन की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को आर्णी से 13 किमी दूरी पर दिग्रस तहसील के लाख रायजी ग्राम के पास शिवनी ता घाटंजी से रेत भरकर टिप्पर क्रं. MH34-M-2783 तेज गति से जा रहा था कि चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे टिप्पर अनियंत्रित हो जाने से रोड के नीचे जाकर पलट गया जिससे टिप्पर में पीछे बैठे मजदूरोंं में से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में लखन पांडुरंग खटारे ( 27) , अविनाश लहू कांबले(26), सहदेव महादेव भोरकडे(26),
सभी सिंगद ता दिग्रस के रहने वाले हैं।
घटना में गणेश नारायण होलघरे(25) सिंगद गंभीर रूप से घायल हो गया उसे दिग्रस के ग्रामीण अस्पताल मेंप्रथमोपचार कर यवतमाल रेफर किया गया। टिप्पर का चालक मनोहर नत्थू होलगरे सिंगद तथा क्लिनर गणेश प्रकाश सातपुते (20) सिगद घायल होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही दिग्रस के थानेदार सोनाजी आमले अपने कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुचे।जांच कर दिशा निर्देश दिये। सभी घायलों को पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया टिप्पर भोयर नामक व्यक्ति होने की जानकारी मिली है। अब तक मामला दर्ज नही होने की जानकारी थानेदार सोनाजी आमले ने दी है। जांच पड़ताल जारी है।
Created On :   21 March 2020 2:05 PM IST