- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- झोपड़ी में चल रहा था सट्टा-पट्टी,...
झोपड़ी में चल रहा था सट्टा-पट्टी, पुलिस ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वडधामना चौक के पास एक झोपड़ी में चल रहे सट्टा-पट्टी अड्डे पर वाड़ी पुलिस ने छापा मारा। अड्डे से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निखिल गणेश तायडे (24) और प्रवीण रामचंद्र बाडबुधे (37) आठवां मैल निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से सट्टा-पट्टा के नंबर व नकदी 900 रुपए जब्त किए हैं। इस अड्डे काे संचालित करने वाले बंड्या नामक व्यक्ति फरार बताया जा रहा है। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे के दरमियान पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट का कारोबार फैला हुआ है। यहां पर कई गोदाम हैं। इन गोदामों में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। यह अपनी किस्मत अजमाने के लिए आजाद के इस अड्डे पर सट्टा-पट्टी पर दांव लगाते हैं। इस क्षेत्र में इस अड्डे पर कई युवा भी सट्टा-पट्टी पर दांव लगाने आते थे। इससे युवाओं का भविष्य भी खराब हो रहा है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार नागपुर-अमरावती मार्ग पर वडधामना चौक पर स्थित एक पानठेले के पीछे बनी झोपड़ी के अंदर बंड्या नामक व्यक्ति का बुधवार को दोपहर में खुलेआम सट्टा-पट्टी अड्डा चल रहा था। यहां पर दो आरोपी सट्टे की खायवाली कर रहे थे। इस बारे में वाड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस का दल वडधामना चौक परिसर में पहुंचा। पुलिस दल ने वहां एक झोपड़ी के अंदर चल रहे सट्टा-पट्टी अड्डे पर छापा मारा। यहां पर आरोपी निखिल तायडे और प्रवीण बाडबुधे को धरदबोचा। दोनों आरोपी कुछ लोगों से पैसे लेकर सट्टे के नंबर पर खायवाली कर रहे थे। इस अड्डे पर कल्याण, मुंबई, खजाना, कुबेर मॉर्निंग, प्रभात-डे, सैराट मॉर्निंग, डायमंड, नीलकमल, कल्याण नाइट, राजधानी, मुंबई कुबेर नाइट के आंकड़े बोर्ड पर खुलेआम आंकड़े दर्शाए जा रहे थे। इस कार्रवाई को पीएसआई शशिकांत चीपडे, हवलदार अनिल आगरकर, शिपाई नितीन करडभाजने ने अंजाम दिया।
राजनीतिक संगठन का कार्यकर्ता है अड्डा संचालक
सूत्रों ने बताया कि वडधामना में बंड्या नामक सट्टा किंग सट्टा चलाता है। यह एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है, जिसके भरोसे पर वह क्षेत्र में सट्टा अड्डा चलाता है। उसके ख़िलाफ कोई शिकायत भी नही करता है। इस कार्रवाई में अड्डा संचालक काे फरार बता दिया गया है। इस अड्डे के खिलाफ नागरिकों द्वारा कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी। बुधवार को इस कार्रवाई से नागरिकों ने राहत भरी सांस ली।
Created On :   19 March 2020 12:26 PM IST