- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- कार्तिक पूर्णिमा पर साकोली में 18...
कार्तिक पूर्णिमा पर साकोली में 18 को रथयात्रा

डिजिटल डेस्क, भंडारा। सेंदुरवाफा में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गुरुवार, 18 नवंबर 2021 को श्री विट्ठल रूखमाई मंदिर में शाम 7 बजे भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया है। साथ ही झंडा चौक में हभप ईश्वरा नंदजी गिरेपुंजे महाराज का कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया है। सेंदुरवाफा गांव में 76 वर्ष से रथ यात्रा की परंपरा है। यहां एक नावी परिवार में कै सीतराम बाबा का जन्म हुआ था। उन्होंने स्वयं के घर श्री विट्ठल रुखमाई माता मंदिर बनाया। कुछ दिनों बाद रथयात्रा शुरू हुई। ग्रामीणों की आस्था बढ़ी तो नागरिकों ने मंदिर को और व्यापक बनाया। रथयात्रा शुरू हुई तो कोरोना के पहले 35 हजार से अधिक नागरिक इस यात्रा में शामिल होते थे। यात्रा के लिए गांव के नागरिक उत्साह के साथ सहयोग करते हैं। कार्यक्रम हेतु रथ कमेटी के अध्यक्ष श्री शंकर हातझाड़े, उपाध्यक्ष विट्ठल मुंगुलमारे कमेटी के सचिव पुंडलिक मुंगमोडे परिश्रम कर रहे हैं। कमेटी को नगर परिषद नगराध्यक्ष श्रीमती धनवंता राऊत, नगरसेवक रवि परशुरामकर, मनीष कापगते, श्रावण बोरकर, अरविंद निंबेकर, पुलिस पाटील महेश वागदेवे तथा सभी ग्रामवासी व भजन मंडल सहयोग करते हंै। इस बार आयोजकों द्वारा रथ यात्रा के लिए कोविड नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।
Created On :   16 Nov 2021 6:38 PM IST