- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा की कंपनियों में काम करने...
Bhandara News: भंडारा की कंपनियों में काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा ताक पर

- चार माह में दस से अधिक कर्मचारियों की मृत्यु
- सुरक्षा संसाधनों के अभाव में हो रहे हादसे
Bhandara News कंपनियों में काम कर परिवार का गुजर बसर करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा अब खतरे में नजर आ रही है। विशेषकर जिले में आए दिन अलग-अलग कंपनियों में हुए हादसों से यह स्पष्ट होने लगा है। आयुध निर्माणी भंडारा में हुए हादसे में 9 कर्मचारियों की मौके पर मृत्यु हुई थी। जबकि कुछ घायल हुए थे। इसी तरह से तुमसर व मोहाड़ी तहसील के कंपनियों में भी आए दिन कर्मचारी हादसे का शिकार हो रहे हैं। मॉयल कंपनी में इस साल दो कर्मचारी तथा क्लेरियन कंपनी में एक कर्मचारी की दर्दनाक मृत्यु हुई। वहीं वरठी सनप्लैग कंपनी में भी कर्मचारियों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। कर्मचारियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी यह सवाल इन हादसों से उठने लगा है। हाल ही में नागपुर जिले में निजी कंपनी में हुए हादसे की घटना सुर्खियों में रही। इसी तरह के हादसे भंडारा जिले में भी हो रहे हैं।
गौरतलब है कि इन हादसों की संख्या पहले की तुलना में तेजी से बढ़ती जा रही है। हादसों के बाद एक जांच कमेटी जांच पूर्ण करती है। जिसके बाद मामला लालफीताशाही का शिकार हो जाता है। ठोस उपाय और हादसे रोकने के लिए कार्रवाई नहीं किए जाने से कंपनियों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस वर्ष 24 जनवरी को आयुध निर्माणी भंडारा में हुआ हादसा पूरे देश में गूंजा। इस हादसे के बाद कर्मचारी संगठनों ने बड़े प्रदर्शन किए। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उपाय करने की मांग की। इस आंदोलनों में स्थानीय नेता भी शामिल हुए। लेकिन कुछ दिनों बाद सभी शांत हुए। लेकिन आयुध निर्माणी की तरह ही तुमसर मॉयल कंपनी में हुए हादसे में एक साथ दो कर्मचारियों की जान चली गई थी।
वहीं तुमसर तहसील के क्लेरियन कंपनी में भी केमिकल गिरने से कर्मचारी को हादसे का शिकार होना पड़ा। वरठी की आयरन बनाने वाली सनफ्लैग कंपनी में वर्षों से लगातार हादसे हो रहे हैं। इस हादसे के बाद कर्मचारी संगठना उग्र रूप से आंदोलन और प्रदर्शन करते हैं। पर जैसे-जैसे दिन बीत जाते हैं, वैसे ही इन हादसों को भुला दिया जाता है। ऐसे कुछ दिन बाद फिर से हादसे होने लगते हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी यह कोई नहीं बता पाता।
राज्य और केंद्र सरकार के विभाग रखते हैं हादसों पर नजर जिले में विविध कंपनियों में होने वाले हादसों की जांच की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के साथ साथ राज्य व केंद्र सरकार के कामगार विभाग की होती है। हादसे होने पर घटना की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाती है। इन हादसों पर जिलाधिकारी की नजर रखकर वरिष्ठ स्तर पर जानकारी देते हंै।
Created On :   15 April 2025 3:48 PM IST