- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- छह दिन से भंडारा के जंगल के कुएं...
Bhandara News: छह दिन से भंडारा के जंगल के कुएं में टहनी पर लटका रहा युवक
- बचाओ-बचाओ की लगाता रहा आवाज
- भक्तों ने सुनी पुकार और बचाया युवक को
- गायमुख के जंगल की घटना
Bhandara News मारने वाले से बचाने वाला बहुत बड़ा होता है अर्थात जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। यह कहावत मोहाड़ी तहसील के गायमुख में हुई घटना से सच साबित हुई है। कुएं में गिरने के बाद लगभग छह दिनों से टहनी पर लटके रहे युवक की आवाज सुनकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक छह दिनों से बचाओ बचाओ की आवाज लगा रहा था। इस दौरान सोमवार को गायमुख आए भक्तों ने उसकी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक को बचा लिया गया। अब उनका तुमसर के उपजिला अस्पताल में इलाज शुरू है। युवक का नाम पालडोंगरी ग्राम निवासी आकाश बलीराम कायते (22) बताया गया।
सातपुड़ा की पर्वत श्रृंखला में प्रसिद्ध छोटा महादेव का देवस्थान है। परिसर में एक पुराना कुआं है। यहां पर आकाश अचानक गिर गया। वह सात अप्रैल से लापता था। कुएं से निकलने के लिए वह लगातार आवाज दे रहा था। दूसरी ओर परिजनों की शिकायत पर आंधलगांव पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन आकाश का पता नहीं चल पा रहा था। मध्यप्रदेश से आए भाविक गायमुख में दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान पर्वत श्रृंखला देखने के लिए भाविक बावडी कुएं के पास गए। वहां उन्हंे आकाश का बचाव बचाव की आवाजा आई। भाविक जंगल में आवाज सुनकर हैरान हो गए। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी।
आंधलगांव पुलिस थानेदार सुनील राऊत घटनास्थल पर पहुंचे। कुएं में झाककर देखने पर वहां टहनी पर लटका युवक दिखा। वह आधा पानी में डूबा था। आकाश का ऊपरी हिस्सा पानी के बाहर था। जान बचाने के लिए वह लगातार छह दिनों से संघर्ष कर रहा था। पुलिस ने तत्काल गांव से रस्सी लायी और स्थानीकों की सहायता से आकाश को पानी से बाहर निकाला। उसे तत्काल तुमसर के सुभाषचंद्र बोस अस्पताल में दाखिल किया गया। उसकी हालत गंभीर थी। इलाज के बाद तबीयत में सुधार बताई गई है।
कुएं में कैसे गिरा, बताने की स्थिति में नहीं : आकाश की हालत स्थिर है। वह छह दिन कहां था। कुएं में कैसे गिरा, छह दिन कुएं में कैसे बिताए यह पता लगाया जा रहा है। वर्तमान में आकाश कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके शरीर पर चोटें हैं। पिता से विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। जिसके बाद यह घटना सामने आयी।- सुनील राऊत, थानेदार, पुलिस थाना, आंधलगांव
Created On :   15 April 2025 3:37 PM IST